ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भले ही इस समय चोटिल चल रहे हों और इंडिया के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में हिस्सा न ले रहे हों, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने भारतीय फैंस के ज़ख्मों पर नमक छिड़क दिया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की कंबाइंड बेस्ट इलेवन बनाई जिसमें उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है। तो चलिए जानते हैं कि उनकी टीम में किन खिलाड़ियों को चुना है।
कमिंस ने सिर्फ रिटायर्ड खिलाड़ियों को चुना

पैट कमिंस ने ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान यह टीम बनाई थी। दरअसल, जब उनसे कहा गया कि वो वनडे के लिए इंडिया-ऑस्ट्रेलिया की ऑल-टाइम टीम बनाएं तो उन्होंने सिर्फ रिटायर्ड खिलाड़ियों को लेकर ही टीम चुनी।
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब तक वनडे से रिटायर नहीं हुए हैं, इसलिए उन्होंने उन दोनों को कंसीडर तक नहीं किया है। दोनों खिलाड़ी फिलहाल भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं, जहाँ 19 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज में हिस्सा लेते हुए दिखेंगे।
सचिन और वार्नर को ओपनिंग में चुना
पैट ने अपनी टीम में ओपनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर और भारत के सचिन तेंदुलकर को चुना है। दोनों का रिकॉर्ड काफी शानदार है। वहीं नंबर 3 पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को जगह दी है। रिकी का इंडिया के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड भी काफी शानदार है और ओवरऑल तो वो वनडे में शतक लगाने के मामले में टॉप-5 में आते हैं।
नंबर 4 में कमिंस ने अपने हमवतन और टेस्ट में अपने डेप्युटी स्टीव स्मिथ को चुना है। स्मिथ ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले लिया था। नंबर 5 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को जगह दी है। वॉटो का रिकॉर्ड व्हाइट बॉल में काफी शानदार है और बड़े मैचों में तो वो अलग ही फॉर्म में आ जाते हैं।
धोनी, बेवन और वॉटसन संभालेंगे फिनिशिंग की जिम्मेदारी
नंबर 6 पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट के बेस्ट फिनिशरों में से एक रहे माइकल बेवन को चुना है। बेवन ने अपने जमाने में ऑस्ट्रेलिया को बहुत से असंभव मैच जिताकर दिए हैं। वहीं विकेटकीपर के तौर पर कमिंस ने भारत के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी को चुना है। वनडे में धोनी के रिकॉर्ड बताने की ज़रूरत नहीं है, वो काफी शानदार हैं।
वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें, तो तेज गेंदबाजी में उन्होंने ब्रेट ली और ग्लेन मैक्ग्राथ के साथ भारत के तेज गेंदबाज ज़हीर खान को जगह दी है। वहीं उन्होंने सिर्फ एक ही स्पिनर चुना है, जो कि शेन वॉर्न हैं।
पैट कमिंस द्वारा चुनी गई आल टाइम रिटायर्ड इंडिया ऑस्ट्रेलिया इलेवन
डेविड वार्नर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, शेन वॉटसन, माइकल बेवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शेन वार्न, ब्रेट ली, ज़हीर खान, ग्लेन मैक्ग्राथ।

