ICC Women’s World Cup Most Runs Record: आईसीसी महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण 2 नवंबर को खत्म हुआ है। जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता। महिला विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने यह टूर्नामेंट सात बार जीता है। इंग्लैंड ने पाँच बार और न्यूज़ीलैंड ने एक बार खिताब जीता है। इस आर्टिकल में हम महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 3 बल्लेबाज़ों के बारे में जानेंगे।
1. स्मृति मंधाना (993 रन)

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने अब एक महिला विश्व कप में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने नवी मुंबई में खेले गए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इस मैच में मंधाना ने 58 गेंदों पर 45 रन बनाए और मिताली राज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
स्मृति मंधाना ने अब तक विश्व कप के 25 मैचों में 43.17 की औसत से कुल 993 रन बनाए हैं। वह 1,000 रन पूरे करने से सिर्फ 7 रन दूर हैं। उनके नाम तीन शतक और पाँच अर्धशतक भी दर्ज हैं।
2. हरमनप्रीत कौर (1136 रन)

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी भारत को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में पहला खिताब जिताकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अब तक 35 विश्व कप मैच खेले हैं और 30 पारियों में 45.44 की औसत और 93.11 के स्ट्राइक रेट से 1136 रन बनाए हैं। उनके तीन शतकों में महिला क्रिकेट की कुछ सबसे यादगार पारियाँ शामिल हैं। 2017 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की उनकी पारी भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई।
हरमनप्रीत ने 2009 में अपना विश्व कप करियर शुरू किया था, लेकिन 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने अपनी असली प्रतिभा दिखाई। 2017 में उनकी 171* रनों की ऐतिहासिक पारी ने न सिर्फ भारत को फाइनल तक पहुँचाया, बल्कि पूरे देश में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई।
1. मिताली राज (1321 रन)

मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट की सबसे प्रसिद्ध और सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने विश्व कप के 38 मैचों में 47.17 की औसत और 67.67 के स्ट्राइक रेट से कुल 1321 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक (सबसे ज्यादा स्कोर 109) और 11 अर्धशतक लगाए, जिनमें से कई मैच जिताने वाले रहे हैं।
मिताली राज ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपना पहला वनडे मैच खेला था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही नाबाद 114 रन बनाकर सबका ध्यान खींचा। आगे चलकर, उन्होंने कुल 7805 रन बनाए और महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। वह वनडे इतिहास में 6000 रन पार करने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। खास बात यह है कि मिताली एकमात्र भारतीय कप्तान (पुरुष या महिला) हैं, जिन्होंने भारत को दो बार विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया। पहली बार 2005 में और फिर 2017 में। 2017 विश्व कप में उन्होंने 409 रन बनाए, जिससे वह भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली और टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी स्कोर करने वाली खिलाडी रहीं हैं।

