Abhishek Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। आज 8 अक्टूबर को इसका पांचवां और आखिरी मैच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। तभी तो आज एक बार फिर से इस निर्णायक मुकाबले में सभी की निगाहें युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी हुई हैं। क्यूंकि इस मैच में उनके पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वहीं अब उनके इसके लिए केवल 11 रनों की और जरुरत है।
अभिषेक शर्मा के पास है इतिहास रचने का मौका :-
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक तूफानी बल्लेबाज हैं। क्यूंकि वह जब तक मैदान पर रहते हैं तो अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन करते रहते हैं। इसके चलते हुए अब ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के अंतिम मैच में उनके पास एक महारिकॉर्ड बनाने का मौका भी है। वहीं इसके लिए उनको अब केवल 11 रन ही और बनाने हैं।

लेकिन इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए शर्त है कि अभिषेक न केवल 11 रन बनाए बल्कि ये कारनामा उनको 52 गेंदों के अंदर-अंदर करना होगा। इस बीच यदि वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो सबसे तेज 1000 टी-20 आई रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। क्यूंकि इस समय यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन के आंकड़े को छूआ था। जबकि अभिषेक ने 521गेंदें खेली हैं और 989 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है अब तक अभिषेक का प्रदर्शन :-
इस समय भारत आउट ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 19 रन बनाए थे।

जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 68 रनों की ताबतोड़ पारी खेली थी। इसके बाद तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने 25 रन की पारी खेली थी। जबकि चौथे मैच में वह 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन अब देखने वाली बात यहाँ है कि वह पांचवें मैच में कितने रन बनाते हैं।
ऐसे हैं अभिषेक शर्मा के T20I आंकड़े :-

टीम इंडिया के टी-20 फॉर्मेट के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए अभी तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 192.20 की स्ट्राइक रेट और 36.63 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 989 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनके बल्ले से अभी तक 95 चौके और 65 छक्के भी आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

