Thailand Masters: भारत की उभरती हुई महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ईशरानी बरुआ ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल में दक्षिण कोरिया की दूसरी वरीयता प्राप्त सुंग शुओ युन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते हुए भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ईशरानी बरुआ ने थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
ईशरानी बरुआ ने सुंग शुओ युन को हराया :-
भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ईशरानी बरुआ ने थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि भारत की उभरती हुई महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ईशरानी बरुआ ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल में दक्षिण कोरिया की दूसरी वरीयता प्राप्त सुंग शुओ युन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इसके चलते हुए अब भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व की 48वें नंबर की खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34वीं वरीयता प्राप्त सुंग को कड़े मुकाबले में 21-13, 14-21, 21-14 से हरा दिया है। इसके अलावा भारत की अन्य महिला बैडमिंटन खिलाड़ी देविका शाइग ने भी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ताइपे की तुंग सिओ-टोंग को 21-14, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
भारत के मिथुन मंजुनाथ को मिली हार :-
इसके अलावा महिला एकल के दूसरे राउंड ऑफ 16 मुकाबले में सातवें स्थान पर रहने वाली भारत की किरण जॉर्ज इंडोनेशिया की प्रादिस्का बगास शुजीवो से 16-21, 11-21 से हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।

जबकि भारत के पुरुसग बैडमिंटन खिलाड़ी थारुन मन्नेपल्ली ने पुरुष एकल के मैच में ताइपे के टिंग येन-चेन को 21-17, 14-21, 24-22 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जबकि अन्य भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी मिथुन मंजुनाथ ली जी जिया की चुनौती से पार नहीं पा सके और अपने अंतिम 16 मैच में 11-21, 21-16, 21-12 से हार कर इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

