भारत के लोकप्रिय ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के प्रकाशक KRAFTON India ने आज BGMI Career Mode को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। यह एक इंडस्ट्री-ग्रेड, गेम-आधारित इनिशिएटिव है, जिसका उद्देश्य गेमप्ले के दौरान उभरने वाले क्षमताओं को वास्तविक दुनिया में उपयोगी करियर स्किल्स के रूप में पहचान देना है। यह प्लेटफॉर्म छात्रों, गेमर्स और प्रोफेशनल्स को उनके रिज़्यूमे, लिंक्डइन प्रोफाइल और पर्सनल ग्रोथ जर्नी को मजबूत करने में मदद करता है।
BGMI Career Mode क्या है
Aeos Group के साथ मिलकर विकसित किया गय BGMI Career Mode, साइकोमेट्रिक असेसमेंट और एडवांस्ड गेमप्ले एनालिटिक्स को एकीकृत करता है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को एक व्यक्तिगत Career Mode Report प्रदान की जाती हैं, जिसमें गेमिंग के दौरान प्रदर्शित गुण जैसे समस्या सुलझाने की क्षमता, लचीलापन, टीम के साथ काम करने की दक्षता, तनावपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की समझ और नेतृत्व को तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है: Core Skills, Adaptive Skills और Additional Attributes।
इस पहल पर अपनी बात रखते हुए स्रिनजॉय दास, एसोसिएट डायरेक्टर प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग, KRAFTON India ने कहा “आज के युवाओं के जीवन में गेमिंग एक अहम भूमिका निभा रहा है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां व्यक्ति का वास्तविक व्यवहार और स्किल्स स्वाभाविक रूप से सामने आते हैं। BGMI Career Mode का उद्देश्य इन अनुभवों को एक विश्वसनीय रूप में प्रस्तुत करना है, जिससे खिलाड़ी अपनी क्षमताओं, सॉफ्ट स्किल्स और सुधार के क्षेत्रों को बेहतर ढंग से समझ सकें। “
आज के दौर में, जब कंपनियां केवल डिग्री या सर्टिफिकेट्स से आगे बढ़कर उम्मीदवारों को समग्र दृष्टिकोण से आंकना चाहती हैं, BGMI Career Mode यह दर्शाता है कि गेमिंग भी सोचने की क्षमता, सहयोग और प्रदर्शन को समझने का एक वैकल्पिक और सार्थक माध्यम बन सकता है।
BGMI Career Mode की कार्यप्रणाली के बारे में जानें
यह प्लेटफॉर्म दो प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।
- पहला, साइकोमेट्रिक लेयर, जिसमें खिलाड़ी एक निर्देशित असेसमेंट पूरा करते हैं, जिससे उनके व्यवहारिक पैटर्न, व्यक्तित्व संकेत और कार्यशैली का विश्लेषण किया जाता है।
- दूसरा, गेमप्ले लेयर, जहां प्रतिस्पर्धी मैचों के दौरान निर्णय लेने की शैली, रणनीतिक सोच, दबाव में संतुलन बनाए रखने की क्षमता, टीमवर्क और सूक्ष्म पहलुओं पर ध्यान देने जैसे तत्वों का मूल्यांकन किया जाता है।
इन दोनों डेटा पॉइंट्स को मिलाकर एक विस्तृत करियर रिपोर्ट तैयार की जाती है।
इस पहल की एक खास विशेषता है Personality Reflection। गेमिंग के दौरान खिलाड़ी अक्सर अधिक सहज और ईमानदार रूप में खुद को व्यक्त करते हैं। BGMI Career Mode इन स्वाभाविक प्रतिक्रियाओं को सामने लाकर यह समझने में मदद करता है कि खिलाड़ी रणनीति, सहयोग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं।
BGMI Career Mode का लॉन्च भारत के गेमिंग इकोसिस्टम में KRAFTON India की कम्युनिटी-फर्स्ट इनोवेशन सोच को और सशक्त बनाता है। यह पहल इस बात को रेखांकित करती है कि गेमिंग सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीखने, आत्म-विश्लेषण और दीर्घकालिक व्यक्तिगत व पेशेवर विकास का एक प्रभावी साधन भी हो सकता है।
टाइगर श्रॉफ बने BGMI के ब्रांड एंबेसडर
BGMI Career Mode अब लाइव है और इसे [www.bgmicareermode.com](http://www.bgmicareermode.com) पर एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही, BGMI के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांड एंबेसडर टाइगर श्रॉफ के साथ तैयार की गई करियर मोड फिल्म भी उपलब्ध है।
गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

