टी20 वर्ल्ड कप को आमतौर पर युवा जोश, आक्रामक बल्लेबाज़ी और फुर्तीली फील्डिंग के लिए जाना जाता है। यह टूर्नामेंट हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है। इस मंच पर अनुभवी खिलाड़ियों ने भी बढ़ती उम्र के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अनुभव की बेहद अहम भूमिका होती है। कई सीजन में ऐसे खिलाड़ी भी देखने को मिले हैं जिन्होंने 35 या 40 वर्ष से अधिक उम्र का पडाव पर कर लिया है। फिर भी वर्ल्ड में कप में खेलकर रिकॉर्ड बना रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो 2026 सीजन में एक नया नाम जुड़ा है, ओमान के आमिर कलीम ने 44 वर्ष और 81 दिन की आयु में मैदान पर उतरकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। ग्रुप बी में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने हांगकांग के रयान कैंपबेल का 47 दिन पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
रयान कैंपबेल ने यह उपलब्धि 2016 में भारत में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान हासिल की थी। उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा, जिसे इस वर्ल्ड कप में कलीम ने तोड़ा है। इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए इटली के वेन मैडसन भी टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों कीलिस्ट में शामिल हुए थे।
टी20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ियों की सूची
- Aamir Kaleem- उम्र: 44 वर्ष, 81 दिन- टीम: ओमान- प्रतिद्वंदी: जिम्बाब्वे | विश्व कप : 2026
- Ryan Campbell- उम्र: 44 वर्ष, 34 दिन- टीम: हांगकांग- प्रतिद्वंदी: स्कॉटलैंड | विश्व कप : 2016
- Frank Nsubuga– उम्र: 43 वर्ष, 285 दिन- टीम: युगांडा- प्रतिद्वंदी: वेस्टइंडीज | विश्व कप : 2024
- Brad Hogg- उम्र: 43 वर्ष, 45 दिन- टीम: ऑस्ट्रेलिया- प्रतिद्वंदी: पाकिस्तान | विश्व कप : 2014
- Khurram Khan- उम्र: 42 वर्ष, 273 दिन- टीम: यूएई- प्रतिद्वंदी: जिम्बाब्वे | विश्व कप : 2014
- Najeeb Amar- उम्र: 42 वर्ष, 172 दिन- टीम: हांगकांग- प्रतिद्वंदी: नेपाल | विश्व कप : 2014
- Chris Gayle- उम्र: 42 वर्ष, 46 दिन- टीम: वेस्टइंडीज- प्रतिद्वंदी: ऑस्ट्रेलिया | विश्व कप : 2021
- Wayne Madsen- उम्र: 42 वर्ष, 38 दिन- टीम: इटली- प्रतिद्वंदी: स्कॉटलैंड | विश्व कप : 2026
- Naseem Khushi- उम्र: 41 वर्ष, 303 दिन- टीम: ओमान- प्रतिद्वंदी: स्कॉटलैंड | विश्व कप : 2024
- Mohammad Nadeem- उम्र: 41 वर्ष, 272 दिन- टीम: ओमान- प्रतिद्वंदी: नामीबिया | विश्व कप : 2024

