T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज गुरुवार, 19 फरवरी को 38 वां मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों ने इस समय ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। क्यूंकि इस समय श्रीलंका की टीम के इस ग्रुप में 6 अंक है।
जबकि जिम्बाब्वे की टीम का पिछल मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। तब उसको एक अंक मिल गया था। उनके भी अब कुल 5 अंक हो गए हैं। इसके अलावा आज के इस मैच में ये दोनों टीमें ही इस मैच को जीतकर ग्रुप में टॉप रहना चाहेंगी।
अभी तक श्रीलंका का पलड़ा रहा है भारी :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेले गए टी 20 मैचों में लंकाई टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। इन दोनों के बीच अभी तक कुल 9 टी 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 7 मैचों में श्रीलंका की टीम को जीत मिली है। जबकि केवल 2 ही मैच को जिम्बाब्वे की टीम जीत पाई है। लेकिन इस समय यह टीम अच्छा फॉर्म में चल रही है। तभी तो आज एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है श्रीलंका की टीम :-
अपने पिछले मैच में श्रीलंका की टीम ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए कंगारू टीम को हराया था। तब इस मैच में लंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं आज के इस मैच में उनसे ठीक वैसे ही प्रदर्शन की आस रहेगी।

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है जिम्बाब्वे की टीम :-
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। इसके चलते हुए इस टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप में हराते हुए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। इस टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी काफी शानदार चल रही है। वहीं आज भी इस मैच को यह टीम जीतकर आगे बढ़ना चाहेगी।

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश : ब्रायन बेनेट, ताडिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
ऐसी रहेगी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है।

इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।
कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-
श्रीलंका के मौसम विभाग ने 19 फरवरी को कोलंबो में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में बारिश की संभावना कम ही बताई गई है। तभी तो आज के इस मैच में हमें बारिश का खलल ज्यादा नहीं देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
श्रीलंका क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

