T20 World Cup 2026 Super 8 Format को लेकर ICC की कड़ी आलोचना हो रही है, क्योंकि सभी ग्रुप विजेता एक ही ग्रुप में रख दिए गए हैं।
T20 World Cup 2026 Super 8 Format को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जैसे ही सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ हुई, सोशल मीडिया पर इस नए सिस्टम की आलोचना शुरू हो गई।
इस फॉर्मेट में सभी ग्रुप विजेताओं को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे टूर्नामेंट का संतुलन बिगड़ने की बात कही जा रही है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शुरुआती राउंड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों को ही नुकसान होगा।
T20 World Cup 2026 Super 8 Format में क्या है विवाद
T20 World Cup 2026 Super 8 Format में प्री सीडिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसका मतलब है कि टीमों को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही तय स्लॉट में रख दिया गया था।
इसी वजह से ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतने वाली चारों टीमें एक ही सुपर 8 ग्रुप में पहुंच गईं, जबकि चारों दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमें दूसरे ग्रुप में हैं।
ग्रुप 1 बना सबसे कठिन, ग्रुप 2 आसान
T20 World Cup 2026 Super 8 Format के तहत ग्रुप 1 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं। ये सभी अपनी अपनी ग्रुप की विजेता रही हैं। इसका मतलब है कि इनमें से दो मजबूत टीमें सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो जाएंगी।
दूसरी ओर, ग्रुप 2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमें हैं, जो अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थीं। आलोचकों का कहना है कि इस व्यवस्था से रनर अप टीमों को अपेक्षाकृत आसान रास्ता मिल गया है, जबकि विजेता टीमों को कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
टूर्नामेंट के रोमांच पर असर, सह-मेजबान श्रीलंका को हो सकता है नुकसान
T20 World Cup 2026 Super 8 Format की एक और आलोचना यह है कि ग्रुप स्टेज के अंतिम मैचों का महत्व कम हो गया। चूकि सुपर 8 में टीमों की जगह पहले से तय थी, इसलिए पहला स्थान हासिल करने का फायदा कम नजर आता है। इससे टूर्नामेंट के अंत तक बने रहने वाला रोमांच भी कम हो सकता है, जो बड़े इवेंट्स की पहचान होती है।
इस फॉर्मेट से श्रीलंका को भी नुकसान हो सकता है। अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो तय शेड्यूल के अनुसार उसे भारत आकर मैच खेलना होगा। इस स्थिति में वह अपने घरेलू मैदान और दर्शकों का फायदा नहीं उठा पाएगी।
ICC ने क्या दिया जवाब
ICC ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा है कि भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से टूर्नामेंट आयोजित करना आसान नहीं था। लॉजिस्टिक्स और शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाना जरूरी था, इसलिए प्री सीडिंग सिस्टम अपनाया गया।
T20 World Cup 2026 Super 8 Format को लेकर बहस अभी जारी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फॉर्मेट टूर्नामेंट के नतीजों पर कितना असर डालता है और क्या भविष्य में ICC इस व्यवस्था में बदलाव करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

