World Para Athletics: पैरालंपिक खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में पहला स्थान हासिल किया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने इस विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा कर लिया है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण :-
भारत के स्टार पैरा एथलीट और पैरालंपिक खेलों में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंकखिलाड़ी सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीते दिन गुरुवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस ग्रां प्री में शीर्ष पोडियम स्थान भी हासिल किया है।

इसके अलावा आज दिन की मुख्य स्पर्धा निश्चित रूप से पुरुषों की भाला फेंक (एफ43, एफ44, एफ64) स्पर्धा थी। इसमें टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के स्टार पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने 69.25 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल करके भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनके अलावा पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। जबकि पूनम राम ने 49.48 मीटर के प्रयास के साथ इस बार कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया है।
पुरुष 400 मीटर में भारत ने दिखाया दम :-
इसके अलावा पुरुषों की 400 मीटर टी13 स्पर्धा में भी भारत ने अपना दम दिखाया था। इसमें भारत के प्रियांशु कौशिक (53.19 सेकंड) और अवनिल कुमार (56.91 सेकंड) रहे थे। इसके बाद पुरुषों की 400 मीटर टी46-टी47 स्पर्धा में भारत के भाविककुमार दीन भरवाड़ ने 49.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता था। जबकि उनके साथी खिलाड़ी जसबीर 50.09 सेकंड के साथ रजत पदक जीतने में कामयाब रहे थे।

इसके अलावा इस बार सर्बिया के पैरा खिलाड़ी इवान क्वेतकोविक ने 50.93 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा इस बार भारत ने पुरुषों की 400 मीटर टी53-टी54 स्पर्धा की व्हीलचेयर वर्ग में अपना दबदबा बनाए रखा रखा है। इसमें भारत की तरफ से मनोजकुमार सबपति ने 54.33 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि अनिल कुमार ने 57.57 सेकंड में रजत और मणिकंदन जोथी ने 1:01.94 के समय के साथ कांस्य पदक जीता था।

इसके अलावा महिलाओं की स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए 400 मीटर टी11-टी12 स्पर्धा में भारत की तेजलबेन अमराजी डामोर ने 57.53 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण जीता है। जबकि ललिता किलाका ने 1:07.92 के समय के साथ रजत और शालिनी चौधरी ने 1:16.79 के समय के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।

इसके चलते हुए भारत ने इस विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में एक और पोडियम पूरा स्वीप किया है। इसके अलावा भारत की लक्ष्मी ने महिलाओं की चक्का फेंक एफ36-एफ37-एफ40 स्पर्धा में 7.76 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता है। जबकि अकुताई सीताराम उलभगत ने 5.49 मीटर के साथ रजत है। जबकि भूटान की पैरा खिलाड़ी चिमी डेमा ने 5.27 मीटर के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

