Hong Kong Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके चलते हुए सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बीते शुक्रवार को मलेशिया के आरिफ जुनैदी और रॉय किंग याप की जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-16 से हरा दिया है।
सात्विक-चिराग ने किया अंतिम-4 में प्रवेश :-

भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मिलकर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। क्यूंकि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की जोड़ी ने मिलकर मलेशिया के आरिफ जुनैदी और रॉय किंग याप की जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-16 से हराया है। इस मैच में भारतीय जोड़ी ने बेहतर तालमेल का नमूना पेश किया और मलयेशियाई जोड़ी को 64 मिनट में ही परास्त कर दिया था।
लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष शेट्टी को हराया :-
इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग के मैच में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष शेट्टी को एक घंटे छह मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21-16, 17-21, 21-13 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने भी अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

इससे पहले बीते गुरुवार को आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए साल 2023 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता जापान के कोडाई नाराओका को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराया था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद अब उनका अगला मैच तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन और इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होने वाला है।

इस मैच में सात्विक और चिराग की आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत की थी। लेकिन एक बार जब स्कोर 12-12 हो गया था तो उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच अंक बना कर पहला गेम जीत लिया। इसके बाद मलयेशियाई खिलाड़ियों ने दूसरे गेम में अपनी लय हासिल करके शानदार वापसी की। इस गेम में उन्होंने स्कोर 6-6 से बराबर किया और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद फिर सात्विक और चिराग ने अच्छी वापसी करके स्कोर 20-20 से बराबर कर दिया।

इसके बाद मलेशिया की जोड़ी ने अगले दो अंक बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद फिर मैच के तीसरे और निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी ने काफी शानदार खेल दिखाया। इस गेम में उन्होंने मलयेशिया की जोड़ी को एक बार भी बढ़त हासिल नहीं करने दी। इसके बाद उन्होंने इस गेम को जीतने के साथ ही मैच को भी जीत लिया। इससे पहले सात्विक और चिराग ने बीते गुरुवार को थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन तीरात्साकुल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

