Australian Open: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी पर आज मंगलवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सभी की नजरें रहने वाली है। जबकि भारतीय खिलाड़ियों का इस सत्र में प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। लेकिन सात्विक और चिराग ने कुछ प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्यूंकि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीता था और हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 में रजत पदक जीता था।
आज मंगलवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सभी की नजरें सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी पर रहने वाली हैं। क्यूंकि अब ये दोनों भारतीय खिलाड़ी इस सत्र का अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। जबकि भारत के एकल खिलाड़ी इस समय लय हासिल करने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। तभी तो ऐसे में सात्विक और चिराग की जोड़ी से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी।
सात्विक-चिराग ने किया है शानदार प्रदर्शन :-

इस सत्र में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुसार नहीं रहा है। इसके बावजूद भी सात्विक और चिराग की स्टार जोड़ी ने कुछ प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्यूंकि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक जीता था और हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 में रजत पदक जीता था। वहीं इस टूर्नामेंट में इन दोनों का पहला मैच चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई से होगा।

इसके अलावा काफी लंबे समय से अपनी चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेंगे। क्यूंकि पिछले सप्ताह लक्ष्य सेन जापान ओपन के सेमीफाइनल में हार गए थे। वहीं इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका पहला मुकाबला चीनी ताइपे के सु ली यांग से होने वाला है। लेकिन प्रणय इस टूर्नामेंट में पिछले साल उपविजेता रहे थे। लेकिन वह भी इस मौजूदा समय में अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उनका पहला मैच कनाडा के ब्रायन यांग से होने वाला है।
लिन चुन सी से भिड़ेंगे किदांबी श्रीकांत :-

इसके अलावा इसी साल मलयेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत पांचवें वरीय लिन चुन-यी से अपना मैच खेलेंगे। जबकि यूएस ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी मलेशिया के जस्टिन होह से अपना मैच खेलने वाले हैं। वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों में किरण जॉर्ज का सामना छठी वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से होगा। जबकि थारुण मन्नेपल्ली डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन के खिलाफ अपना मैच खेलेंगे।

इसके अलावा महिला एकल में आकर्षि कश्यप ड्रॉ में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन उनको इस बार शीर्ष वरीयता प्राप्त और ओलंपिक चैंपियन एन से यंग के खिलाफ कठिन मुकाबले का सामना करना करना पड़ेगा। जबकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा महिला युगल में उनका मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की यान फेई चेन और लियांग चिंग सुन से होने वाला है। वहीं मिश्रित युगल में मोहित जागलान और लक्षिता जागलान का मैच कनाडा के नाइल याकुरा और क्रिस्टल लाई से होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

