BADMINTON: 5 Stars Players Of Badminton History Who Have Done Amazing Feats
भारत में बैडमिंटन मौजूदा वक्त में बहुत ही लोकप्रिय खेल बन चुका है। सभी इस खेल को बेहद पसंद करते हैं और इस खेल में लड़के और लड़कियां दोनों करियर भी बना रहे हैं । अब जब यह खेल मुख्य धारा में आ गया है तो आप लोगों के मन में ये सवाल जरुर आ रहा होगा कि बैडमिंटन का सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है ? इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको इन्हीं सवालों से जुड़े हुए कुछ रोचक जानकारियाँ देने जा रहे हैं।
पारुपल्ली कश्यप

टॉप बैडमिंटन खिलाड़ियों की फेहरिस्त में एक नाम पारुपल्ली कश्यप का है। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित इस शटलर की कहानी काफी दिलचस्प है। महज 14 साल की उम्र में अस्थमा से ग्रसित होने के बावजूद कश्यप ने अपने बैडमिंटन करियर पर ब्रेक नहीं लगने दिया। कई बार मैच के दौरान बैडमिंटन कोर्ट पर चक्कर आने से उनका खेल प्रभावित हुआ… लेकिन अपने जुनूनी तेवर और मेहनत के दम पर उन्होंने ना सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता बल्कि ओलंपिक में मेंस क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचे। पारुपल्ली कश्यप की कहानी कई युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है। आपको बता दें कि कश्यप के खेल को निखारने में प्रकाश पादुकोण और गोपीचंद जैसे चैंपियन का हाथ है।
साइना नेहवाल
बैडमिंटन के क्ष्रेत्र में साइना नेहवाल ने पूरी दुनिया में अपना और भारत का नाम खूब कमाया है। इस खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत से लेकर विदेशों तक अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। उन्होंने लंदन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई। साइना नेहवाल ने अबतक 24 चैम्पियनशिप ट्रॉफ़ी जीती हैं |
बैडमिंटन की मशहूर खिलाड़ी नेहवाल नंबर 1 रेंकिंग रखने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। भारत देश के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने इस खेल की परिभाषा ही बदल दी। उन्होंने कई युवा लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया । साइना नेहवाल भारतीय खेलों में सबसे सफल महिला खिलाड़ी है।
इन्होने अर्जुन पुरस्कार, पद्दमश्री, पद्दम भूषण, और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कारों के साथ 24 से भी ज्यादा अंतराष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती हैं। उनके नाम BWF सुपर सीरीज चैम्पियनशिप जीतने का भी रिकॉर्ड दर्ज है जो उन्होंने साल 2009 और 2010 में ये रिकॉर्ड बनाया था और ऐसा करने वाली ये पहली महिला खिलाड़ी थी।
प्रकाश पादुकोण

प्रकाश पादुकोण ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे। इसके लिए इन्हें इस खेल का जादूगर भी कहा जाता था। वर्ष 1980 में इन्होंने पहला रैंकिंग हासिल किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया|
इसके अलावा प्रकाश पादुकोण ओलंपिक गोल्ड केस्ट फाउन्डेशन के सह-संथापक भी है, जिसका उदेश्य भारत में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देना है । इन्होंने भारत देश के लिए बहुत सारे अच्छे कार्य भी किए है जैसे कि युवा ख़िलाड़ियों को खेलों में रूचि पैदा करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाना और उनकी मदद करना आदि कार्य इन्होंने अपने खेल के साथ इस पर भी विशेष ध्यान दिया।
पी वी सिंधु

इस खिलाड़ी ने साल 2019 BWF विश्व चैम्पियनशिप का ख़िताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी। इस खिलाड़ी ने अपने लगन और मेहनत से कमाल का इतिहास रच दिया और भारत सहित पूरे देश में अपना झंडा गाड़ दिया। भारत की सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी और देश की मौजूदा शक्ति पीवी सिंधु है।
जो सभी युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का एक स्त्रोत भी है। सिंधु और साइना नेहवाल बैडमिंटन में एक सितारा बनकर उभरी और आज देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। ये दोनों अपने सभी मैचों में अपनी आक्रामक तेवर से सामने वाले को धराशायी कर देती हैं ।
नंदू नाटेकर
जिस प्रकार से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को माना जाता है उसी प्रकार नंदू नाटेकर को बैडमिंटन का भगवान कहा जाता है। भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक नंदू नाटेकर को दुनिया का सबसे बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी माना जाता हैं। शीर्ष 7 बैडमिंटन रेंकिंग में पहले नंबर पर है नाटेकर, जिन्हें घरेलु बैडमिंटन खेल का बादशाह भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें :- पीवी सिंधु का मलेशिया ओपन में सेमीफाइनल पंच, लिया पिछली हार का बदला







