Monday, February 2

Thailand Masters: भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कमाल कर दिखाया है। क्यूंकि उन्होंने 250,000 डॉलर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट को जीत लिया है। वहीं इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मलेशिया की खिलाड़ी गोह जिन वेई के मैच के बीच से हट जाने के कारण देविका को जीत मिली है।

देविका सिहाग ने जीता थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट :-

भारत की युवा और उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग ने बीते दिन रविवार को 250,000 डॉलर इनामी राशी वाले थाईलैंड मास्टर्स महिला एकल का खिताब जीत लिया है। क्यूंकि इस बार फाइनल में देविका ने मलेशिया की गोह जिन वेई के मैच के बीच से हट जाने के बाद अपना पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 खिताब जीता है।

Devika Sihag
Devika Sihag

इस मैच के फाइनल में हरियाणा की रहने वाली 20 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी देविका उस समय 21-8, 6-3 से आगे चल रही थी, जब विश्व में 68वें नंबर की खिलाड़ी और दो बार की विश्व जूनियर चैंपियन गोह ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण मुकाबले से हटने का फैसला किया था। इसके चलते हुए भारतीय खिलाड़ी देविका अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने में सफल रही है।

Devika Sihag
Devika Sihag

इसके अलावा विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज देविका सिहाग बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में कोच उमेंद्र राणा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। जबकि इसी के साथ वह इंडोनेशिया के रहने वाले कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ अपने खेल को भी निखार रही हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version