अगर आप BGMI (Battlegrounds Mobile India) खेलते हैं और अकाउंट बैन, UC पेमेंट फेल होने या लॉगिन से जुड़ी परेशानी झेल रहे हैं, तो अक्सर लोग सबसे पहले कस्टमर केयर नंबर खोजते हैं। कई बार आप अकाउंट के बैन हो जाते पे, UC खरीदने में आरही परेशनी हो या किसी भी तरह के समस्या के आने पर हमारे दिमाग में सबसे पहले ये ख्याल आता है कि ये ठीक कैसे करें। तो इन स्टेप्स को अपनाकर हम BGMI कस्टमर केयर सपोर्ट से अपने दिक्कत को बता कर प्रॉब्लम का सुधार कर सकते हैं।
BGMI का कोई आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर नहीं है
यह जानना बेहद जरूरी है कि BGMI के लिए कोई भी ऑफिशियल कस्टमर सपोर्ट फोन नंबर उपलब्ध नहीं है।
गेम को बनाने वाली कंपनी Krafton खिलाड़ियों को टेलीफोन के जरिए सहायता नहीं देती। इंटरनेट या सोशल मीडिया पर मिलने वाले “BGMI हेल्पलाइन” या “टोल-फ्री नंबर” अधिकतर फर्जी होते हैं।
नकली BGMI कस्टमर केयर नंबर से रहें अलर्ट
BGMI की लोकप्रियता का फायदा उठाकर कई साइबर अपराधी नकली सपोर्ट नंबर और वेबसाइट बनाते हैं। ऐसे नंबरों पर संपर्क करने पर आपसे ये संवेदनशील जानकारी मांगी जा सकती है
- OTP या वेरिफिकेशन कोड
- UPI या बैंक पिन
- स्क्रीन शेयर करने के लिए ऐप इंस्टॉल करने को कहा जा सकता है
- BGMI अकाउंट की लॉगिन डिटेल्स
Krafton ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी कॉल पर पासवर्ड, OTP या पेमेंट से जुड़ी जानकारी नहीं मांगता।
BGMI सपोर्ट से संपर्क करने के आधिकारिक और सुरक्षित तरीके
चूंकि फोन सपोर्ट मौजूद नहीं है, इसलिए खिलाड़ियों को केवल Krafton के अधिकृत ऑनलाइन विकल्पों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
तरीका 1: इन-गेम BGMI कस्टमर सपोर्ट
यह तरीका इसलिए बेहतर है क्योंकि आपकी शिकायत सीधे आपके गेम अकाउंट से जुड़ती है।
1. अपने फोन में BGMI ऐप खोलें
2. लॉबी स्क्रीन पर नीचे दाईं तरफ दिए गए Arrow आइकन पर टैप करें
3. Settings ऑप्शन चुनें
4. “Basic” सेक्शन में जाकर Customer Service पर क्लिक करें
5. यहां FAQs देख सकते हैं या “Contact Us” के जरिए अपनी समस्या सबमिट कर सकते हैं
तरीका 2: आधिकारिक ईमेल के माध्यम से सहायता लें
अगर किसी कारण से आप गेम ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जैसे अकाउंट बैन या ऐप क्रैश, तो ईमेल सपोर्ट सबसे सही विकल्प है।
ऑफिशियल सपोर्ट ईमेल: [battlegroundsindia support@krafton.com] (mailto:battlegroundsindia_support@krafton.com)
ईमेल भेजते समय ये जानकारी जरूर दें
- Subject: समस्या का संक्षिप्त विवरण
- Player User ID
- In-Game Name (IGN)
- समस्या से जुड़े स्क्रीनशॉट या वीडियो
- समस्या होने की तारीख और समय
BGMI से जुड़ी परेशानी में कस्टमर केयर फोन नंबर खोजना न सिर्फ समय की बर्बादी है, बल्कि इससे धोखाधड़ी का खतरा भी रहता है। इसलिए हमेशा इन-गेम सपोर्ट या Krafton के आधिकारिक ईमेल का ही इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से दूर रहें।







