Denmark Open: भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पी वी सिंधू (PV Sindhu) और लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे 8 लाख 50 हजार डॉलर ईनामी राशि के डेनमार्क ओपन (Denmark Open) सुपर 750 टूर्नामेंट के जरिये फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे। इन दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों का पिछले सप्ताह फिनलैंड के वांता में हुए आर्कटिक ओपन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू पहले ही दौर में बाहर हो गई थी, जबकि 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।
Denmark Open: खोई हुई लय को वापस करना चाहेंगे सेन और सिंधु

अगस्त में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सिंधु (PV Sindhu) पिछले महीने चीन ओपन और कोरिया ओपन में क्रमश: पहले और दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाईं। विश्व में छठे नंबर की सिंधु ने इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर का खिताब नहीं जीता है। अब इस विश्व टूर सुपर-750 टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग से होगा। सिंधु का विश्व में 16वें नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ 5-0 का रिकॉर्ड है।
दूसरी तरफ वर्ल्ड की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल भी अभी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि, जनवरी में इंडोनेशिया ओपन जीतने के बाद से ही वह फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। साइना चीन और कोरिया ओपन में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थीं और उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा था।
Denmark Open: फैंस को हैं बड़ी उम्मींदे

विश्व टूर सुपर-750 आगामी टूर्नामेंट में भारत के दो स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) और पी.वी सिंधू (PV Sindhu) पर भारत के सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा जो पहले दौर में कनाडा की मिशेले ली से हार गई थी। नए कोच अनूप श्रीधर और कोरिया के ली ह्यून इल के मार्गदर्शन में वह पहले दौर में चीनी ताइपै की पेइ यू पो से खेलेंगी। दूसरे दौर में उनका चीन की हान युइ से सामना हो सकता है। भारतीय फैंस को उम्मीद हैं कि वें दोनों अपनी खोई हुई लय को वापस लाएंगी।
Denmark Open: कब और किसके बीच होगा मुकाबला
महिला वर्ग में फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा भी अपने फॉर्म को बरकरार रखने के लिए मैदान पर उतरेंगी। चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची बंसोड का सामना पहले दौर में वियतनाम की एंगुयेन टी लिन्ह से होगा जबकि, कश्यप की टक्कर थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से होगी। इसके अलावा ओडिशा ओपन 2022 की विजेता उन्नति हुड्डा का सामना अमेरिका की लौरेन लाम से होगा।
बता दें कि, पुरूष युगल में भारत की कोई टीम नहीं है जबकि महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद खेलेंगी। दोनों का सामना 5वीं वरीयता प्राप्त मलेशिया की पीयर्ली तान और टी मुरलीधरन से होगा। अन्य खिलाड़ियों में स्वेतापर्णा और रितुपर्णा पांडा का मुकाबला चीनी ताइपै की चांग चिंग हुइ और यांग चिंग तुंग से होगा। मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और सिक्की रेड्डी का सामना कनाडा के केविन ली और एलियाना झांग से होगा जबकि सतीश करूणाकरण और आद्या वरियाथ की टक्कर इंडोनेशिया के रेहान के और लीसा कुसुमवती से होगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


