Saturday, July 12

Google News Sports Digest Hindi

Guwahati Masters: भारत की तनीषा-अश्विनी की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 43 मिनट तक चले (Guwahati Masters) फाइनल मुकाबले में चीन की ली और वांग को 21-18, 21-12 से हरा दिया है। तभी तो अब भारत की तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने फाइनल में चीन की ली हुआ झोउ और वांग जी मेंग को हराकर गुवाहाटी मास्टर्स (Guwahati Masters) सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा है।

image source via getty images

वहीं इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में भी भाग लेने वाली भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 43 मिनट तक चले इस (Guwahati Masters) फाइनल मुकाबले में चीन की ली और वांग को 21-18, 21-12 से हराते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया। इस मौजूदा समय में दुनिया की 16वें नंबर की जोड़ी तनीषा और अश्विनी ने काफी शानदार शुरुआत की और खेल में 8-2 की बढ़त बना ली। वहीं इसके बाद चीन की जोड़ी ने गेम के मध्य में इस अंतर को 10-11 तक कम कर दिया।

image source via getty images

इसके बाद फिर यह जोड़ी 18-19 तक गेम में पिछड़ रही थी। तभी अंत में भारतीय जोड़ी ने अंतिम दो अंक हासिल करते हुए पहले गेम को ही जीत लिया।इसके बाद फिर (Guwahati Masters) दूसरे गेम में दोनों जोड़ियों के बीच शुरुआत में खेल काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा। लेकिन इसके बाद फिर भारतीय जोड़ी ने सात अंक की बढ़त के साथ 15-6 की बढ़त बना ली। इसके बाद फिर भारतीय जोड़ी ने अपनी लय को बरकरार रखते हुए अपने खिताब को जीत लिया।

Guwahati Masters अनमोल खिताब से चूकीं :-

वहीं दूसरी तरफ भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब अपने पहले सुपर 100 खिताब के करीब तो पहुंच गई। लेकिन इस महिला एकल फाइनल मुकाबले में चीन की काई यान यान से 21-14, 13-21, 19-21 से हराकर खिताब को जीतने से चूंक गई। वहीं इस दोनों ही खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 78 मिनट तक चला।

image source via getty images

इसके अलावा इस खिताबी मुकाबले के पहले गेम में भारत की अनमोल ने अपने खेल का कौशल दिखाते हुए 4-4 की बराबरी कर ली। इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी ने छह गेम प्वाइंट से पहला गेम जीत लिया। इसके बाद फिर दूसरे गेम में चीन की खिलाड़ी काई ने शानदार खेल दिखाते हुए 10-4 की बढ़त बना ली।

image source via getty images

इसके बाद फिर चीन की खिलाड़ी ने इस दूसरे गेम को जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया। वहीं इस मुकाबले के तीसरे गेम में दोनों ही खिलाड़ियों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले अनमोल ने स्कोर को 10-8 कर दिया। लेकिन फिर इसके बाद चीन की काई वापसी करते हुए 18-16 से आगे हो गईं।

इसके बाद फिर भारतीय खिलाड़ी एक समय पर 19-19 से बराबरी पर आ गईं। लेकिन अंत में अपने ताकतवर स्मैश के चलते हुए चीन की खिलाड़ी ने मैच प्वाइंट जीत लिया। वहीं इस खिताबी मुकाबले में अनमोल ने नेट पर कई बार गलतियां की जिसके चलते हुए चीन की खिलाड़ी को काफी आसानी हुई।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version