Malaysia Masters: मलेशिया मास्टर्स बैडमिंट टूर्नामेंट में एचएस प्रणय और करुणाकरन अपने-2 मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। अपने पहले मैच में प्रणय ने जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो को एक घंटे 22 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 19-21, 21-17, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई है। इसके अलावा अपने मैच में करुणाकरन ने तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को केवल 39 मिनट में 21-13, 21-14 से हरा दिया है।
दूसरे दौर में पहुंचे प्रणय और करुणाकरन :-
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और सतीश करुणाकरन ने अपने-अपने पुरुष एकल मुकाबलों में उलटफेर करते हुए जीत हासिल कर ली है। इसके चलते हुए अब इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंट टूर्नामेंट के दूसरे दौर में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

इन दोनों के अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को आज महिला एकल मुकाबले के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं।
पुरुष एकल में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा :-
मलेशिया मास्टर्स बैडमिंट टूर्नामेंट में खेलते हुए भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने पहले जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो को एक घंटे 22 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 19-21, 21-17, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

इसके बाद फिर भारत के अन्य पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी सतीश करुणाकरन ने भी तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को केवल 39 मिनट तक चले मैच में 21-13, 21-14 से हरा कर दूसरे दौर में अपनी जगह को पक्का किया है। उनके अलावा भारत के एक अन्य पुरुष खिलाड़ी आयुष शेट्टी भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। क्यूंकि आयुष ने कनाडा के ब्रायन यांग को 20-22, 21-10, 21-8 से हराया है।
पीवी सिंधू की खराब फॉर्म जारी :-
इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग में आज जहां भारत के लिए अच्छा दिन रहा है, तो वहीं महिलाओं के वर्ग में सिंधू की खराब फॉर्म का सिलसिला यहां पर भी जारी रहा है।

क्यूंकि वह इस सुपर 500 टूर्नामेंट का अपना पहला दौर ही नहीं पार कर पाई हैं। इस पहले दौर के मैच में उनको वियतनाम की नगुयेन थियू लिंथ के खिलाफ 11-21, 21-14, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






