Badminton: भारतीय महिला टीम ने चीन के किंगदाओ में ग्रुप वाई के अपने पहले मुकाबले में म्यांमार को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने तीसरे एकल मुकाबले में लिन लिन हेट को 21-19 21-12 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की थी। इसके बाद भारत ने युगल मुकाबलों में भी दबदबा बरकरार रखा और दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी।
भारतीय महिला टीम ने म्यांमार को 5-0 से हराया :-

गत चैंपियन भारतीय महिला टीम ने चीन के किंगदाओ में ग्रुप वाई के अपने पहले मुकाबले में म्यांमार को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस पहले मैच में सबसे पहले कोर्ट में तन्वी शर्मा ने उतरकर थेट हटर थुजार को 21-13 21-16 से हरा दिया था। इसके बाद दूसरे एकल मैच में रक्षिता श्री संतोष रामराज ने ऐंट चिट फू को 21-12 21-6 से हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी थी।
मालविका बंसोड ने भी जीता अपना मैच :-
इसके बाद भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड ने तीसरे एकल मुकाबले में लिन लिन हेट को 21-19 21-12 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी थी। इसके बाद फिर भारत ने युगल मुकाबलों में भी दबदबा बरकरार रखते हुए अपने दोनों ही मैच जीत लिए। इसके चलते हुए प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा की भारतीय जोड़ी ने सु लैट और थेट हटर थुजार को 21-15 21-16 से हरा दिया।

इसके बाद फिर त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने हेट और फू की जोड़ी को 21-8 21-6 से हरा दिया। इस मैच में भारतीय जोड़ी को काफी मेहनत भी करनी पड़ी थी। इसके चलते हुए आज गुरुवार को भारत अपने दूसरे ग्रुप मैच में पिछली बार के उपविजेता थाईलैंड से मैच खेलेगा।
सिहाग ने अपनी जीत का श्रेय सिंधू को दिया :-
इसके अलावा अभी हाल ही में थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 की विजेता देविका सिहाग ने अपनी इस शानदार जीत का श्रेय दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ कई महीनों के अपने कड़े अभ्यास और मशहूर कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा के मार्गदर्शन को दिया है। वहीं अब हरियाणा की यह युवा खिलाड़ी साइना नेहवाल और सिंधू के बाद सुपर 300 महिला एकल खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं।

इसके चलते हुए अब देविका ने पीटीआई वीडियो से कहा है कि, “सिंधू दीदी के खेल को करीब से देखना और उनके साथ अभ्यास करना मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुआ है। क्यूंकि वह बहुत अनुशासित और मेहनती हैं और इससे मुझे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। जबकि मैं पिछले कुछ महीनों से उनके साथ कड़ा अभ्यास कर रही हूं।” इसके चलते हुए उन्होंने इंडोनेशियाई कोच इरवानस्याह की भूमिका को भी स्वीकार किया है।

इससे पहले इरवानस्याह ने जोनाथन क्रिस्टी और एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग जैसे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ काम किया है। इसके बाद देविका ने कहा कि, “वह बहुत अनुभवी कोच हैं। वह बड़े टूर्नामेंटों के अपने अनुभव साझा करते हैं और हमें बताते हैं कि खेल में मानसिक और शारीरिक रूप से हमें क्या बदलाव करने की जरूरत है। वह हर सत्र के बाद इन सभी बातों पर चर्चा करते हैं और मैं उन्हें आत्मसात करने का पूरा प्रयास करती हूं। इसके चलते हुए अब मैंने इस साल शीर्ष 30 में पहुंचने का लक्ष्य रखा है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

