Badminton Asian Team Championship : बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के विमेंस डिवीजन के दूसरे ग्रुप वाई मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि बीते दिन गुरुवार को थाईलैंड ने भारत को 3-2 से हरा दिया था। लेकिन इस सब के वाबजूद भी भारतीय टीम ने बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
बीएटीसी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत :-
बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के मौजूदा चैंपियन भारत को विमेंस डिवीजन के दूसरे ग्रुप वाई मैच में थाईलैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि बीते दिन गुरुवार को थाईलैंड की टीम ने भारतीय टीम को 3-2 से हरा दिया है। लेकिन अपनी इस हार के बाद भी भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

थाईलैंड की टीम ने इस ग्रुप वाई में टॉप स्थान हासिल करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि इस बार भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहा है। इसके चलते हुए अब इन दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहीं इस दूसरे ग्रुप वाई मैच में भारतीय महिलाओं ने शानदार शुरुआत की थी।
तन्वी शर्मा ने बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराया :-
इसके चलते हुए वर्ल्ड नंबर 42 और भारत की स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने वर्ल्ड नंबर 16 बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-14, 17-21, 21-18 से हरा दिया था। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच एक घंटे और तीन मिनट तक चला था। इसके बाद भारत की डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली ने टिडैप्रोन क्लीबीसुन और नट्टामोन लाइसुआन को 21-14, 20-22, 21-11 से हराकर भारत की जीत को दौगुना कर दिया था।

इसके बाद थाईलैंड ने इस मैच में वापसी की। क्यूंकि अपने मैच में भारत की रक्षिता रामराज अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई। इस मैच में उनको 19 वर्षीय पिचामोन ओपटनिपुथ ने 19-21 और 17-21 से हरा दिया। इसके बाद अगलर मैच में हथैथिप मिजाद और नपापकोर्न तुंगकासतन की थाई जोड़ी ने तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा की जोड़ी को 21-19, 14-21, 15-21 से हराकर मैच में 2-2 से बराबरी कर ली।

इसके बाद फिर इस मैच का नतीजा पांचवें और निर्णायक गेम तक पहुंच गया था। इसके बाद फिर थाईलैंड ने इस पांचवें गेम में अपनी शानदार वापसी की। क्यूंकि भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी रक्षिता रामराज इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई। इसके बाद इस मैच में उनको थाईलैंड की 19 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी पिचामोन ओपटनिपुथ ने 19-21 और 17-21 से हरा दिया था।

इसके अलावा यह टूर्नामेंट अप्रैल-मई में हॉर्सेंस, डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबर कप फाइनल के लिए एशिया का क्वालीफाइंग इवेंट भी है। जबकि भारत की महिलाएं इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन हैं। इसके अलावा चीन मौजूदा पुरुष चैंपियन है। इस टूर्नामेंट में भारत के पुरुषों ने साल 2016 और 2020 में दो बार कांस्य अपने नाम किया है। वहीं इससे पहले बीते बुधवार को भारत ने ग्रुप वाई के अपने पहले गेम में म्यांमार को 5-0 से हराया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

