Malaysia Open: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। उनके अलावा भारत की उभरती हुई महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई है। मलेशिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में अब उनका सफर यहीं समाप्त हो गया है।
दूसरे दौर में पहुंचे लक्ष्य सेन :-
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। अपने पहले मैच में उन्होंने विषम परिस्थितियों से गुजरने के बावजूद सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में पराजित करके जीत दर्ज कर ली है।

इसके चलते हुए अब उन्होंने इस सत्र की शानदार शुरुआत की है। इसके अलावा पिछले सत्र के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतने वाले भारत के 24 वर्षीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अब इस मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में 21वें नंबर के सिंगापुर के खिलाड़ी जिया हेंग जेसन तेह को 70 मिनट तक चले मैच में 21-16 15-21 21-14 से हरा दिया है।

इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अब इस टूर्नामेंट में अगला मैच फ्रांस के छठी वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव या हांगकांग के ली चेउक यिउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने वाला है।
मालविका बंसोड़ हारकर हुई बाहर :-

इसक अलावा अपने बाएं घुटने की चोट के कारण छह महीने के अंतराल के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ को महिला एकल में पहले दौर में थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन रत्चनोक इंतानोन से 11-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब भारत की स्टार खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







