India Open: दिल्ली में खेले गए इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सिंगल्स मुकाबलों में हमें शीर्ष खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब चाइनीज ताइपे के लिन चुन-यी ने जीत लिया है। जबकि महिला एकल में दक्षिण कोरिया की एन से-यंग चैंपियन बनीं हैं। वहीं अब इन दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में दमदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता भी साबित की है।
इस बार भारत की राजधानी दिल्ली में खेले गए इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हमें सिंगल्स मुकाबलों में शीर्ष खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। क्यूंकि इस बार पुरुष एकल में चाइनीज ताइपे के लिन चुन-यी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया है। जबकि महिला एकल में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी एन से-यंग ने एक बार फिर खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
लिन चुन-यी ने जीता पुरुष एकल खिताब :-
इस बार चाइनीज़ ताइपे के लिन चुन-यी ने इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि इस फाइनल मैच में उन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-10, 21-18 से हराया है। इसके चलते हुए अब यह उनके करियर का पहला सुपर 750 खिताब बन गया है।

इसके अलावा इस समय विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज 26 वर्षीय लिन ने इस मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए पूरे मैच में अपनी बढ़त बनाए रखी थी। इससे पहले मलेशिया ओपन में शुरुआती हार के बाद इंडिया ओपन में खिताब जीतना उनके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ है। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस जीत से उनको यह भरोसा मिला है कि वह विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह बना सकते हैं।
एन से-यंग ने जीता महिला एकल खिताब :-
इसके अलावा इस बार महिला एकल में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी एन से-यंग ने अपना दबदबा कायम रखते हुए यह खिताब जीत लिया है। क्यूंकि इस फाइनल मतकसह में उन्होंने चीन की वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी वांग झी यी को 21-13, 21-11 से हरा दिया है।

इसके अलावा इस खिताबी मैच में एन से-यंग पूरी तरह नियंत्रण में नजर आईं और अपनी बेहतरीन मूवमेंट व सटीक शॉट्स के दम पर आसानी से जीत दर्ज कर ली। वहीं इस इस सीजन में यह उनका दूसरा खिताब भी है। इस खिताबी जीत के बाद उन्होंने कहा कि लगातार मैच खेलने के बावजूद वह खुद को मजबूत महसूस कर रही हैं और उनका फोकस आक्रामक खेल पर बना हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

