Korea Masters: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय का सफर कोरिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ है। इस मैच में प्रणय इंडोनेशिया के चिको ऑरा द्वी वार्डोयो के खिलाफ पहले गेम में 5-8 से पीछे चल रहे थे। तभी क्रॉस-कोर्ट स्मैश खेलते समय उनकी दाहिनी पसली में चोट लग गई। इसके बाद मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद उन्होंने खेल फिर से शुरू किया। इसके बाद वह काफी असहज दिखे और 8-16 के स्कोर पर मैच से हटने का फैसला कर लिया।
चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए एचएस प्रणय :-
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय का कोरिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में सफर काफी निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ है। क्योंकि वह अपने पहले ही मैच में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। इस मैच को चोट के चलते वह आगे जारी नहीं रख पाए। उनके अलावा आयुष शेट्टी और किरण जॉर्ज को भी अपने-अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए मुख्य ड्रॉ के पहले ही दिन भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

कोरिया मास्टर्स में प्रणय अपने पहले ही मैच में इंडोनेशिया के चिको ऑरा द्वी वार्डोयो के खिलाफ खेलते हुए पहले गेम में 5-8 से पीछे चल रहे थे। तभी क्रॉस-कोर्ट स्मैश खेलते समय उनकी दाहिनी पसली में चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया। इसके बाद फिर उन्होंने दोबारा से खेलना जारी रखा, लेकिन तब वह काफी असहज दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने 8-16 के स्कोर के बाद इस मैच से हटने का फैसला किया।

इसके अलावा यूएस ओपन सुपर 300 के रूप में मौजूदा सत्र में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय आयुष शेट्टी को चीनी ताइपे के सु ली यांग के खिलाफ 47 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि किरण जॉर्ज ने पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू को मैच में काफी कड़ी टक्कर दी थी। इसके बावजूद भी उनकी इस मैच में 14-21, 22-20, 14-21 से हार झेलनी पड़ी है।

इसके अलावा महिला एकल में अनुपमा उपाध्याय चौथी वरीयता प्राप्त और विश्व में आठवें नंबर की इंडोनेशियाई खिलाड़ी पुत्री वर्दानी से 16-21, 15-21 से अपना मैच हार गई हैं। जबकि मिश्रित युगल में मोहित जगलान और लक्षिता जगलान को जापान के युइची शिमोगामी और सयाका होबारा के खिलाफ 7-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

