Indonesia Open: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इसके चलते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में थाईलैंड की बसानन ओंगबामरुंगफान को 25-23, 21-16 से हरा दिया है।

वहीं इस मैच में कई ऐसे पल भी आए थे जब सिंधू को अपनी पूरी क्षमता दिखानी पड़ी थी। इस मैच के पहले गेम में सिंधु काफी शानदार स्थिति में थीं। इसके बाद खेल दोबारा शुरू करने में देरी के कारण उनको पेनल्टी मिली थी। इसके बाद बुसानन ने इसका फायदा उठाया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया था।

दबाव में सिंधू ने दिखाया अपना अनुभव :-

इसके बाद बुसानन ने वापसी करते हुए पहले गेम में सिंधू की बढ़त को समाप्त कर दिया था। लेकिन अंत में निर्णायक क्षणों में भारतीय खिलाड़ी ने अपने अनुभव के चलते थाई खिलाड़ी को चारो खाने चित कर दिया।

PV Sindhu
image source via getty images

क्यूंकि जब-जब थाई खिलाड़ी ने मैच का रुख बदलने की कोशिश की, सिंधू ने आक्रामक खेल और लगातार अच्छे शॉट्स के साथ करारा जवाब दिया। इसके बाद पहला गेम जीतने के बाद सिंधू ने दूसरे गेम में भी लय बरकरार रखी और सीधे गेमों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं अब इस जीत के साथ उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

अगले दौर में एन से-यंग से होगी भिड़ंत :-

pv sindhu
pv sindhu

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब सिंधू की अगले मैच में संभावित टक्कर दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 खिलाड़ी एन से-यंग से हो सकती है। इसके अलावा पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधु को एन से-यंग हार मिली थी। लेकिन इन दोनों का यह मैच तभी संभव होगा जब एन से-यंग अपने पहले दौर के मैच में तुर्किये की नेस्लिहान अरिन को हरा देंगी। तभी तो अब ऐसे में सभी बैडमिंटन प्रेमियों की नजर इस संभावित मुकाबले पर टिकी हुई है।

Kidambi Srikanth
image source via getty images

इसके अलावा इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ अब सिंधू ने बुसानन के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। क्यूंकि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 21 में सिंधू ने जीत हासिल की है। इसके अलावा बुसानन ने अपनी रक्षात्मक शैली और कोर्ट कवरेज से सिंधू को चुनौती देने की कोशिश की है लेकिन इस बीच भारतीय खिलाड़ी सिंधु का आक्रामक खेल निर्णायक साबित हुआ है।

Malvika Bansod
image source vis getty images

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में खेलते हुए किदांबी श्रीकांत पुरुष एकल के पहले दौर में जापान के युशी तनाका से 19-21, 15-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जबकि महिला वर्ग में मालविका बंसोड भी पहले दौर में ही हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। क्यूंकि उनको थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने आसानी से 21-12, 21-10 से हरा दिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version