Badminton: ईरान-इस्राइल-यूएस के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ देखा जा रहा है। इसके चलते हुए अब बर्मिंघम में शुरू हो रही प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले ही भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू दुबई में फंस गई हैं।
क्यूंकि खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वह समय पर इंग्लैंड नहीं पहुंच सकीं हैं और उनके टूर्नामेंट से हटने की आशंका है। इस बीच अब बताया जा रहा है कि दुबई में उनके ठहरने के स्थान के पास विस्फोट भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
BWF बनाए हुए है स्थिति पर अपनी नजर :-

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, “हम इस पूरी स्थिति पर रीयल-टाइम नजर बनाए हुए हैं और जिन खिलाड़ियों को देरी या रूट बदलने की समस्या हो रही है, उनकी मदद के लिए तैयार हैं।” वहीं इस सिंधू का पहला मैच थाईलैंड की सुपनिदा कातेथोंग से होने वाला था। लेकिन इस मौजूदा हालात में सिंधु का कोर्ट में उतरना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
लक्ष्य और अन्य खिलाड़ियों के सामने होगी कड़ी चुनौती :-
इस टूर्नामेंट में जहां पीवी सिंधु की भागीदारी संदिग्ध दिखाई दे रही है तो वहीं लक्ष्य सेन और युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी वैकल्पिक मार्ग से बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। इस टूर्नामेंट में अब लक्ष्य का पहले ही दौर में सामना विश्व नंबर-1 शी यूकी से होने वाला है। जबकि महिला एकल में मालविका बंसोड़ को ओलंपिक चैंपियन चेन यूफे से अपना मैच खेलना है।

इसके अलावा उन्नति हुड्डा की फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें अफ्रीका के रास्ते लंबी यात्रा करनी पड़ी है। इसके चलते हुए अब जेट लैग का असर पड़ सकता है। इसके अलावा पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ अपने अभीयान की शुरुआत करने वाली है।
ऑल इंग्लैंड में ऐसा रहा है भारत का इतिहास :-
ऑल इंग्लैंड का खिताब अभी तक केवल दो भारतीय ही जीत सके हैं। क्यूंकि प्रकाश पादुकोण ने यह टूर्नामेंट साल 1980 में जीत तह। जबकि पुलेला गोपीचंद ने इसको साल 2001 में जीता था। लेकिन अभी हाल ही वर्षों में साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन इसके उपविजेता रहे थे। लेकिन इस मौजूदा समय में कोई भी भारतीय इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाया है।
क्या इस तनाव का खेल पर बढ़ेगा भू-राजनीतिक असर :-
इसके अलावा अब ईरान-इस्राइल-यूएस संघर्ष ने यह दिखा दिया है कि वैश्विक राजनीति का असर खेल आयोजनों पर भी पड़ सकता है। क्यूंकि इस बीच सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था अब बड़ी चुनौती बन चुकी है। वहीं इस समय सिंधू के अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में फंस गए हैं।

क्यूंकि वह इंग्लैंड लायंस के कोच के तौर पर अबू धाबी पहुंचे थे। इसके अलावा वहां पर इंग्लैंड लायंस को पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ वनडे खेलना था। लेकिन इस समय यह मैच रद्द हो गया है। इस बीच अब बेयरस्टो ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार भी लगाई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

