Saina Nehwal Retirement: भारतीय बैडमिंटन खेल को उस समय तगड़ा झटका लगा था जब ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने साफ किया कि वह कोर्ट पर दोबारा से वापसी नहीं करेंगी। क्यूंकि इस स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने संन्यास की घोषण आकर दी है। क्यूंकि साल 2023 सिंगापुर ओपन के बाद उन्होंने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला था और अब एक पॉडकास्ट के दौरान अपने संन्यास को लेकर उन्होंने स्पष्ट बात की है। इसी के साथ अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साइना नेहवाल के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है और भारतीय बैडमिंटन में उनके अभूतपूर्व योगदान को भी काफी सराहा है।
जानिए साइना के लिए विराट ने क्या कहा :-
Congratulations @NSaina on a legendary career that put Indian badminton on the world stage. Wishing you a happy, fulfilling and well-deserved retirement. India is proud. 🇮🇳🏸
— Virat Kohli (@imVkohli) January 23, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक्स पर लिखा है कि, “साइना नेहवाल को एक शानदार करियर के लिए बधाई। क्यूंकि उन्होंने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया के मंच पर पहुंचाया है। तभी तो अब अआप्को एक खुशहाल, संतोषजनक और अच्छी तरह से हकदार रिटायरमेंट की शुभकामनाएं। भारत को सदा आप पर गर्व है।”
सचिन ने लिखा साइना के नाम संदेश :-
इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी साइना के नाम एक लंबा संदेश लिखा था। इसमें उन्होंने साइना की मेहनत, धैर्य और निरंतरता की तारीफ करते हुए कहा था कि, “प्रिय साइना, आपका शानदार करियर इस बात का सबूत है कि महानता एक दिन में नहीं बनती, बल्कि धैर्य, हिम्मत और निरंतरता से हासिल होती है। क्यूंकि आपने भारतीय बैडमिंटन को विश्व मंच पर पहुंचाया और दिखाया कि तैयारी और विश्वास मिलकर किसी खेल की दिशा बदल सकते हैं।”
Dear Saina, your career is proof that greatness is built one day at a time, with patience, courage, and consistency.
You carried Indian badminton to the world stage and showed that belief, when matched with preparation, can change the course of a sport.
Beyond the medals lies… pic.twitter.com/bMdYbxOeQ5
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 22, 2026
इसके आगे उन्होंने लिखा था कि, “पदकों से परे आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि आपने देशभर के युवा खिलाड़ियों को यह यकीन दिलाया है कि दुनिया में सफलता पाना संभव है। क्यूंकि हर स्पोर्ट्स जर्नी बदलती है, और जब एक चरण खत्म होता है तो दूसरा शुरू होता है। इसके अलावा आपका यह अनुभव और खेल के प्रति प्रेम आगे भी कई लोगों का मार्गदर्शन करेगा। वहीं भारतीय खेलों के लिए आपने जो कुछ दिया उसके लिए आपका धन्यवाद। इसके अलावा भारत की आने वाली पीढ़ियां आपसे प्रेरणा लेती रहेंगी।”
साइना ने क्यों किया रिटायरमेंट का फैसला :-
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पॉडकास्ट पर रिटायरमेंट की वजह बताते हुए कहा था कि उनका शरीर अब पहले जैसा साथ नहीं दे रहा था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मुझे नहीं लगा कि रिटायरमेंट की घोषणा करना कोई बड़ी बात है। मुझे लगा कि लोग समझ ही चुके होंगे। मुझे लगा मेरी टाइमिंग खत्म हो गई है क्यूंकि मैं ज्यादा पुश नहीं कर पा रही थी। इसके अलावा मेरा घुटना पहले जैसा नहीं था।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “आप दुनिया में नंबर वन बनने के लिए दिन में आठ-नौ घंटे ट्रेनिंग करते हैं। अब मेरा घुटना एक-दो घंटे में ही जवाब दे देता था और सूज जाता था। तब मुझे लगा कि अब काफी है, अब मैं आगे नहीं बढ़ सकती हूं।”

साल 2023 के बाद नहीं खेलीं, पेरिस ओलंपिक भी किया था मिस :- इसके अलावा साइना नेहवाल आखिरी बार साल 2023 सिंगापुर ओपन में खेलती दिखाई दी थी। वहीं इसके बाद वह किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने नहीं उतरी उतरीं और अंत में उन्होंने साल 2024 में पेरिस ओलंपिक भी मिस कर दिया था। वहीं इससे पहले वह भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं और लंबे समय तक विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहीं थीं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

