China Masters: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इस फाइनल मैच में उनको विश्व की नंबर एक जोड़ी कोरिया के किम योन हो और सियो सिओंग जाए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
फाइनल में हारी सात्विक और चिराग की जोड़ी :-
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को एक बार फिर से चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में विश्व की नंबर एक जोड़ी कोरिया के किम योन हो और सियो सिओंग जाए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

इसके चलते भारतीय जोड़ी का दिल पूरी तरह से टूट गया है। वहीं इस बार एशिया खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी को पूरी उम्मीद थी कि वह अपने खिताबी सूखे को समाप्त कर लेंगे। लेकिन ऐसा ही नहीं सका और उनको 45 मिनट में ही 19-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है।
बढ़त के बावजूद भारतीय जोड़ी को मिली हार :-
इस सीजन सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी लगातार दूसरे फाइनल में पहुंची थी। लेकिन अब उनको एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी खिताबी हार का सामना करना पड़ा है। इस फाइनल मैच के पहले गेम में सात्विक-चिराग ने 14-7 की मजबूत बढ़त बना ली थी। लेकिन ये दोनों अपनी इस लय को कायम नहीं रख सके। इसके अलावा हांगकांग ओपन में उपविजेता रहने के बाद पूरे हफ्ते में इस भारतीय जोड़ी ने एक भी गेम नहीं गंवाया था। इसके बाद इस फाइनल के पहले गेम में उनको मजबूत स्थिति में होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा किम और सियो अन्य जोड़ीदारों के साथ प्रयोग करने के बाद इस मौजूदा सत्र में फिर से एक दूसरे के साथ आए हैं। इस बार यह कोरियाई जोड़ी साल 2025 के अपने नौवें फाइनल में खेल रही थी। इससे पहले भी यह जोड़ी छह खिताब जीत चुकी थी। इसमें उनका पेरिस में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण और ऑल इंग्लैंड तथा इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी शामिल है। वहीं इस मैच को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण और सर्वश्रेष्ठ डिफेंस के बीच की लड़ाई का भी माना जा रहा था। इस मैच में किम तथा सियो ने बेहतर धैर्य और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है।
भारतीय जोड़ी ने कई गलतियां :-
इस फाइनल मैच में कोरियाई टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में 3-0 की बढ़त बनाई थी। लेकिन फिर भारतीय जोड़ी ने भी लगातार दमदार स्मैश के साथ वापसी की और स्कोर 6-6 कर दिया। इसके बाद चिराग के नेट पर सटीक शॉट ने भारतीय जोड़ी को ब्रेक तक 11-7 की बढ़त दिला दी थी। इसी के साथ ये दोनों जल्द ही 14-8 से आगे हो गए थे।

इसके बाद भारतीय जोड़ी ने कुछ गलतियां की, जिससे कोरियाई टीम ने पहला गेम जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 3-2 की बढ़त बनाई और फिर स्कोर 8-6 कर दिया था। इसके बाद कोरियाई जोड़ी ने स्कोर 9-9 की बराबरी पर ला दिया। इसके चलते हुए कोरियाई जोड़ी ने ब्रेक तक एक अंक की बढ़त भी बना ली। इसके बाद चिराग के दो बार शॉट बाहर मारने से कोरियाई जोड़ी ने पांच मैच प्वाइंट हासिल किए। इसके बाद सात्विक ने बाहर शॉट मारकर खिताब कोरियाई टीम की झोली में डाल दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

