Indonesia Masters: जकार्ता में खेले जा रहे इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लिए गुरुवार का दिन काफी शानदार रहा है। क्यूंकि भारत के स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में लक्ष्य ने जेसन गुनेवान को आसानी से हरा दिया था। जबकि पीवी सिंधु ने डेनमार्क की क्यारीफेल्ट को कड़े मुकाबले में हराया है।
इसके बाद अब पीवी सिंधु का सामना दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी चेन यू फी से होने वाला है। उनके खिलाफ ही पीवी सिंधु पिछली बार साल 2019 में कोई मैच जीती थीं। वहीं इस समय इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट जकार्ता में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए गुरुवार का दिन काफी शानदार रहा था। क्यूंकि पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेम में जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
लक्ष्य सेन ने आसानी से जीता अपना मैच :-

भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार अंदाज में शुरुआत करते हुए हांगकांग चीन के जेसन गुनेवान को 21-10, 21-11 से हरा दिया है। वहीं उनका यह मैच आधे घंटे से थोड़ा अधिक चला था। इस मैच में लक्ष्य ने रफ्तार एवं नियंत्रण दोनों में बढ़त बनाए रखी थी। इसके अलावा लक्ष्य की यह जीत उनके आत्मविश्वास में और इजाफा करेगी।
सिंधु ने दी डेनमार्क की खिलाड़ी को मात :-

इसके अलावा भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में डेनमार्क की लाइन होजमार्क क्यारीफेल्ट को 21-19, 21-18 से हरा दिया है। वहीं उनका यह मैच 43 मिनट तक चला था। जबकि डेनमार्क की इस खिलाड़ी के खिलाफ सिंधू की यह छठी भिड़ंत में पांचवीं जीत थी। तभी तो उनकी यह जीत इस खिलाड़ी पर उनकी बढ़त को भी दर्शाती है।
अब क्वार्टर फाइनल में चेन यू फी से भिड़ेंगी पीवी सिंधु :-

इसके अलावा अब क्वार्टर फाइनल मैच में पीवी सिंधु का सामना टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर-4 चीनी खिलाड़ी चेन यू फी से होने वाला है। इसके अलावा इन दोनों के बीच अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चेन यू फी 7-6 से आगे हैं। जबकि इस चीनी खिलाड़ी को पीवी सिंधु ने आखिरी बार साल 2019 में हराया था। लेकिन अब उनका यह मैच सिंधु के लिए काफी मायने भी रखता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

