German Open: भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा आज मंगलवार से शुरू हो रहे जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करने वाले हैं। इसके अलावा पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पिछले सत्र में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 और सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 में उप विजेता रहते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी तब वह खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाए थे।
क्वालिफायर के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे श्रीकांत :-

इसके बाद भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत रैंकिंग में 82वें स्थान पर खिसक गए थे। इसके बाद फिर कड़ी मेहनत करके वापसी करते हुए वह अब 32वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में वह अपने अभियान की शुरुआत एक क्वालिफायर के खिलाफ खेलकर करने वाले हैं। जबकि महिला एकल विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज भारत की 16 साल की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पहले दौर में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से अपना मैच खेलेंगी।

इसके अलावा उन्होंने अपने इस सत्र की शुरुआत में इंडिया ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स में दुनिया की नंबर दो वांग जी यी और दुनिया की नंबर 12वें नंबर की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को तीन गेम तक संघर्ष करने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके बाद फिर उन्होंने एशिया बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में खेलते हुए दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान को हरा दिया था।
मालविका से रहेगी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद :-

इसके अलावा दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी भारत की मालविका बंसोड़ इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क की लाइन होजमार्क जार्सफेल्ड के खिलाफ करने वाली हैं। जबकि दुनिया की 45वें नंबर की खिलाड़ी भारत की इशारानी बरुआ का मैच थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होने वाला है। इसके अलावा भारत की तस्नीम मीर को पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय वांग झी यी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा पुरुषों के एकल ड्रॉ में किरण जॉर्ज का मुकाबला फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होने वाला है। जबकि थारुन मन्नेपल्ली चीनी ताइपे के वांग जू वेई से अपना मैच खेलने वाले हैं। इसके अलावा क्वालिफिकेशन में आकर्षि कश्यप का मुकाबला चीनी ताइपे की पाई यू पो से होने वाला है। जबकि महिला युगल में अश्विनी भट और शिखा गौतम की भारतीय जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत सू यिन हुई और लिन झिह युन की चीनी ताइपे की जोड़ी के खिलाफ करने वाली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

