Guwahati Masters: भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और अश्मिता चालिहा की अगुआई में बीते दिन गुरुवार को गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट में दबदबा बनाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके चलते हुए दुनिया की 41वीं नंबर की भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पासा ओर्न फानाचेट को सीधे गेम में 21-17 23-21 से हरा दिया है।
क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्मिता चालिहा :-
इसके अलावा अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और इस समय दुनिया की 96वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने भी पांचवीं वरीय भारतीय खिलाड़ी अनमोल खरब के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद काफी शानदार वापसी करते हुए 16-21 21-17 21-16 से मैच जीत लिया है। इसके चलते हुए अश्मिता ने भी इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

इसके अलावा भारत की अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी इशारानी बरुआ ने अपने ही देश भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेया लेले को 21-13 10-21 21-12 से हरा दिया है। जबकि पुरुष वर्ग में भारत के तुषार सुवीर ने पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के बिस्मो राया ओक्तोरा को 21-17 18-21 21-15 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इसके अलावा मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल में रुतविका शिवानी गड्डे और रोहन कपूर की भारतीय जोड़ी ने वी यी हर्न और वानी गोबी की मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-19 21-14 से हरा दिया है। जबकि केविन चेन चांग वोन और अनाघा अरविंद पााई की भारतीय जोड़ी को मारवान फाजा और ऐसयाह सलसाबिला पुत्री प्रांता की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 20-22 9-21 से हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा महिला एकल में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय को इंडानेशिया की चियारा मार्वेला हांडोयो के खिलाफ 15-21 15-21 से हार का सामना करना पड़ा है। जबकि भारत की अंत बैडमिंटन खिलाड़ी तान्या हेमंत ने तुर्किये की नेसलिहान एरिन को 25-23 22-20 21-19 से हराकर बाहर कर दिया है।

इसके अलावा पुरुष एकल में शीर्ष वरीय और दुनिया के 40वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी थारुन मनेपल्ली ने हमवतन मेइराबा लुवांग मेसनाम को 21-13 21-16 से हरा दिया है। जबकि आर्यमान टंडन और गिनपॉल सोना को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और के साई प्रतीक की पुरुष युगल तथा कविप्रिया सेलवम और सिमरन सिंघी की महिला युगल जोड़ी ने भी अपने मैचों में जीत हासिल की है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

