Monday, February 16

Michael Jordan joins NBC as special contributor for NBA 2025-26 season: NBA के इतिहास के सबसे बड़े सितारों में शुमार माइकल जॉर्डन अब टेलीविज़न की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने NBC के साथ स्पेशल कंट्रीब्यूटर के रूप में करार किया है, जो NBA के मीडिया भविष्य के लिहाज़ से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

NBC ने 2002 के बाद पहली बार NBA के ब्रॉडकास्ट राइट्स फिर से हासिल किए हैं और 2025-26 सीज़न से यह नेटवर्क NBA को कवर करेगा। ऐसे में माइकल जॉर्डन जैसे दिग्गज का जुड़ना, सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक दौर की वापसी का संकेत है।

NBA ऑन NBC एक सुनहरी विरासत

1990 के दशक में जब NBA सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली लीग बनी थी, तब NBC ही उसका मुख्य ब्रॉडकास्टर हुआ करता था। उसी दौर में माइकल जॉर्डन ने अपने करियर की ऊंचाइयों को छुआ और एयर जॉर्डन के नाम से एक ग्लोबल ब्रांड बन गए। NBC और जॉर्डन का जुड़ाव उस समय इतना पॉपुलर हुआ कि फैंस के ज़ेहन में ‘NBA ऑन NBC’ शब्द खुद में एक ब्रांड बन गया।

अब जब NBC फिर से NBA को ब्रॉडकास्ट करेगा, तो माइकल जॉर्डन की वापसी भावनात्मक के साथ-साथ रणनीतिक भी मानी जा रही है।

क्या बदलेगी NBC की किस्मत?

पिछले कुछ सैलून में NBA की व्यूअरशिप में लगातार गिरावट आई है। 2024-25 सीज़न के दौरान लीग को औसतन सिर्फ़ 1.53 मिलियन दर्शक मिले, जो पिछले दो सालों की तुलना में कम है। ऐसे में NBC की कोशिश होगी कि वह जॉर्डन की लोकप्रियता और विरासत के ज़रिए इस ट्रेंड को पलटे।

माइकल जॉर्डन को टेलीविज़न पर देखना दुर्लभ रहा है। उन्होंने 2003 में संन्यास लेने के बाद खुद को मीडिया से दूर ही रखा है। ऐसे में उनकी मौजूदगी NBC को एक्सक्लूसिविटी का फायदा दिला सकती है, जो आधुनिक मीडिया युग में किसी भी नेटवर्क के लिए बेहद कीमती चीज है।

स्पेशल कंट्रीब्यूटर की भूमिका में क्या करेंगे जॉर्डन?

हालांकि, NBC ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि माइकल जॉर्डन ऑन-एयर कमेंट्री देंगे या फिर प्री-मैच सेगमेंट्स का हिस्सा होंगे। लेकिन यह तय है कि उनकी मौजूदगी का असर सिर्फ उनकी बातों तक सीमित नहीं रहेगा।

वह एक पीढ़ी के रोल मॉडल रहे हैं, और आज की नई पीढ़ी उन्हें जानती तो है, लेकिन कभी देखा नहीं। NBC का यह दांव हो सकता है कि जॉर्डन के ज़रिए पुराने दर्शकों को दोबारा जोड़ा जाए और नए फैंस को उनके माध्यम से NBA की विरासत से परिचित कराया जाए।

ब्रॉडकास्ट की नई रणनीति में Peacock की भूमिका

NBC ने NBA प्रसारण के लिए जो पैकेज हासिल किया है, उसमें Peacock प्लेटफॉर्म की अहम भूमिका होगी। मंगलवार को लाइव गेम्स Peacock पर और सोमवार को NBC के केबल चैनलों पर दिखाए जाएंगे।

NBC इस नए युग में ट्रेडिशनल केबल और स्ट्रीमिंग दोनों को साथ लेकर चलना चाहता है और माइकल जॉर्डन जैसे दिग्गज की उपस्थिति इस ट्रांजिशन को आसान बना सकती है।

क्या यह है जॉर्डन का दूसरा कमबैक?

यह पहली बार नहीं है जब माइकल जॉर्डन रिटायरमेंट के बाद वापसी कर रहे हैं। 1993 और 1999 में भी उन्होंने खेल से संन्यास लेकर वापसी की थी। यह तीसरी वापसी मीडिया की दुनिया में है, जहां वह शायद खेल नहीं, लेकिन अपनी उपस्थिति से एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।

उनकी यह भूमिका सिर्फ एक स्पोर्ट्स एनालिस्ट की नहीं, बल्कि NBA के ब्रांड एंबेसडर की तरह होगी, जो न सिर्फ इतिहास का हिस्सा हैं, बल्कि भविष्य के निर्माण में भी भूमिका निभा सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version