BFI Cup: पहले बीएफआई कप में पूर्व युथ विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो और अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बार असम की अंकुशिता ने 60-65 किग्रा वर्ग के फाइनल में राजस्थान की पार्थवी ग्रेवाल को 3-2 से हराया है। जबकि सेना की अरुंधति ने एआईपी की स्नेहा के खिलाफ 65-70 किग्रा वर्ग के फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की है।
अंकुशिता और अरुंधति ने जीते स्वर्ण पदक :-

पहले बीएफआई कप में पूर्व युथ विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो और अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिए हैं। इस बार अंकुशिता और अरुधति ने महिला वर्ग के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है।

इसके चलते ही ये दोनों खिताब जीतने में भी कामयाब हो पाईं हैं। वहीं इस बार असम की अंकुशिता ने 60-65 किग्रा वर्ग के फाइनल में राजस्थान की पार्थवी ग्रेवाल को 3-2 से हराया है। जबकि सेना की अरुंधति ने एआईपी की स्नेहा के खिलाफ 65-70 किग्रा वर्ग के फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की है।
परवीन हुड्डा ने भी जीता स्वर्ण :-
इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा ने भारतीय खेल प्राधिकरण का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 57-60 किग्रा वर्ग में हरियाणा की प्रिया को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया है। जबकि अन्य मुकाबलों में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे की मंजू रानी को 3-2 से हराकर 45-48 किग्रा वर्ग का खिताब जीता है।

इसके अलावा रेलवे की ही भावना शर्मा ने भी रेलवे का ही प्रतिनिधित्व कर रहीं सविता को 48-51 किग्रा के फाइनल में 5-0 से हरा दिया है। जबकि महाराष्ट्र की खुशी जाधव ने एआईपी की दिव्या पवार को 51-54 किग्रा वर्ग में 3-2 से हरा दिया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोता ने एआईपी की मुस्कान को 54-57 किग्रा वर्ग में 5-0 से हराया है।
जबकि साई की मोनिका ने 70-75 किग्रा वर्ग में हरियाणा की निशु को हराकर खिताब पर अपना कब्जा कर लिया है। इसके अलावा एआईपी की बबीता बिष्ट ने 75-80 किग्रा वर्ग के फाइनल में पंजाब की कोमल को 3-2 से हराया है। जबकि साई की रितिका ने एआईपी की शिवानी तोमर को 5-0 से हराकर 80-85 किग्रा वर्ग का खिताब जीत लिया है।
सेमीफाइनल में हारे अमित पंघाल :-

इसके अलावा पुरुष वर्ग में सेना के एस विश्वनाथ ने गोपी मिश्रा को 5-0 से हराकर 47-50 किग्रा वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेना के अमित पंघाल को 50-55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में आशीष से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेना के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रेलवे के मितेश देसवाल को 55-60 किग्रा वर्ग में 5-0 से हरा दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

