High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि भारतीय मुक्केबाजी संघ 21 अगस्त को अपना चुनाव करा सकता है। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा है कि बीएफआई के चुनाव परिणाम याचिका के फैसले पर निर्भर करेगा। इसके बाद इस मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। इसके लिए याचिका हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग फेडरेशन, मध्यप्रदेश अमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन और गुजरात बॉक्सिंग एसोसिएशन ने दायर की है।
इसके अलावा इन सभी याचिकाकर्ताओं ने बीएफआई के अंतरिम कमेटी के चुनाव कराने के आदेश को चुनौती दी है। लेकिन इस बीच अब दिल्ली हाई कोर्ट ने यह साफ किया है कि अगर किसी भी तरह का उल्लंघन किया जाता है तो कोर्ट उसमें दखल देगी। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि बीएफआई के नए संविधान पर मुहर नहीं लगा रहा है, लेकिन बीएफआई का संविधान स्पोर्ट्स कोड और नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए।
चुनाव को रोकना चाहता है बीएफआई :-
इससे पहले दिल्ली अमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने बीएफआई के चुनाव को रोकने की मांग की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली अमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए पहले ही बीएफआई को नोटिस जारी कर दिया था। लेकिन अब इन चारो बॉक्सिंग संघों ने बीएफआई के चुनाव को रोकने की मांग की है।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि 18 मई को बीएफआई का नया संविधान जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद गैरकानूनी तरीके से 31 जुलाई को नोटिस जारी कर चुनाव की घोषणा कर दी गई और एकतरफा तरीके से निर्वाची अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गई।
बीएफआई का कार्यकाल गए समाप्त :
इस बीच हम आपको यहां पर यह भी बता देना चाहते हैं कि बीएफआई के पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 फरवरी को खत्म हो गया था। वहीं इसके बाद 28 मार्च को चुनाव नियत किया गया था। इसके बाद कोर्ट में कई सारी याचिकाओं के लंबित होने की वजह से यह चुनाव टाल दिए गए थे। फिर इसके बाद चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाची अधिकारी और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज आरके गौबा ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद जस्टिस गौबा ने ये कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था कि उनके खिलाफ भ्रामक अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद अप्रैल में बॉक्सिंग से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय निकाय ने भारत में बॉक्सिंग का रोजाना का काम-काज देखने के लिए अंतरिम कमेटी का गठन कर दिया था। इसके अलावा इस अंतरिम कमेटी ने जुलाई में यह भी तय किया था कि आगामी 31 अगस्त तक बीएफआई का चुनाव करा लिया जाए।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

