World Boxing Championship: भारत की महिला हैवीवेट मुक्केबाज नूपुर श्योराण ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक पक्का कर लिया है। इसके अलावा भारत के दिग्गज मुक्केबाज हवा सिंह की पौत्री नूपुर ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में सोतिमबोएवा को 4-1 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अपने लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में नूपुर :-
भारत की महिला हैवीवेट मुक्केबाज नूपुर श्योराण ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर अपने देश के लिए कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है। इस क्वार्टर फ़ाइनल मैच में उन्होंने महिला 80 किलो ग्राम से अधिक वर्ग में उजबेकिस्तान की ओल्टीनॉय सोतिमबोएवा को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इसके अलावा भारत के दिग्गज मुक्केबाज हवा सिंह की पौत्री नूपुर ने अपने इस क्वार्टर फाइनल मैच में सोतिमबोएवा को 4-1 से हराया है। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने विश्वकप का स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके चलते हुए भारत की 26 वर्षीय नूपुर को इस टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला था। इसके अलावा वह अपने दादा हवा सिंह की तरह ही हेवीवेट वर्ग में ही खेलती हैं।
तीसरे राउंड में लगाए नजदीकी पंच :-
इस बार विश्व चैंपियनशिप में 80 प्लस भारवर्ग में केवल 10 मुक्केबाज ही खेल रहे हैं। क्यूंकि यह भारवर्ग अब ओलंपिक में शामिल नहीं है। इसके बावजूद भी नूपुर की उपलब्धि कम नहीं है। इस मैच से पहले उज्बेकिस्तानी मुक्केबाज काफी मजबूत मानी जा रही थीं। वहीं इस मैच में उन्होंने नूपुर को कड़ी टक्कर भी दी थी।

लेकिन पिछली विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में नजदीकी हार नूपुर के दिमाग घूम रही थी। क्यूंकि इससे पहले नूपुर को साल 2023 में 2-3 से हार मिली थी। लेकिन तब प्रशिक्षकों और नूपुर का मानना था कि वह यह बाउट जीती हुई थीं। इसके अलावा इस मैच के तीसरे दौर में नूपुर को सोतिमबोएवा की ओर से लगातार पकड़े जाने का लाभ भी मिला। इसके चलते हुए सोतिमबोएवा का एक अंक भी काटा गया। इस राउंड में नूपुर ने नजदीक से अच्छे पंच भी लगाए।
जादुमणि-अभिनाश भी क्वार्टर फाइनल में :-

भारत की महिला मुक्केबाज नूपुर की इस जीत के साथ ही कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। वहीं इस वर्ग में सिर्फ 10 मुक्केबाज ही हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा बीते मंगलवार रात को जादुमणि सिंह (48 किग्रा) और अभिनाश जामवाल (65 किग्रा) ने आसान जीत के साथ पुरुष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि जुगनू अहलावत (85 किग्रा) का अभियान स्कॉटलैंड के रॉबर्ट मैकनल्टी के खिलाफ पहले दौर में हार के साथ ही समाप्त हो गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

