U19 Asian Boxing: भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। इसके चलते हुए भारत की 7 महिला मुक्केबाजों ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं। इसके अलावा भारत के मुक्केबाज अंडर 22 वर्ग में भी एक दर्जन से अधिक पदक पक्के कर चुके हैं।
भारत की सात महिला मुक्केबाजों ने पदक किए पक्के :-
भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-19 और अंडर-22 एशियाई चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। इसके चलते हुए भारत की 7 महिला मुक्केबाजों ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं। इनमें भारत के लिए अंडर 19 वर्ग में यशिका (51 किलो), निशा (54 किलो), मुस्कान ( 57 किलो), विनी (60 किलो) , निशा (65 किलो) , आकांक्षा (70 किलो) और आरती कुमारी (75 किलो) सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।

इसके अलावा भारत अंडर 22 वर्ग में एक दर्जन से अधिक पदक पक्के कर चुका है। इस वर्ग में खेलते हुए भारत की महिला मुक्केबाज यशिका ने उजबेकिस्तान की मुख्तसर अलीवा को 3-2 से हराया है। जबकि निशा ने 54 किलोवर्ग में किर्गीस्तान की मिलाना शिखशाबेकोवा को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर हराया है।

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज मुस्कान ने उजबेकिस्तान की रूबिया रवशानोवा को सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में हराया है। जबकि अन्य भारतीय मुक्केबाज विनी ने किर्गीस्तान की अदेलिया किजी को रैफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने पर हराया है।इसके अलावा भारतीय महिला मुक्केबाज निशा ने 65 किलोवर्ग में चीनी ताइपे की यू एन लि को तीन राउंड के बाद सर्वसम्मति से लिए गए फैसले से हराया है।

जबकि अन्य मुक्केबाज आकांक्षा ने मंगोलिया की एनखगेरेल गेरेलमंख को पहले ही दौर में आरएससी पर हराया। वहीं आरती ने कजाखस्तान की जरीना टी को 4-1 से हराया है। इसके अलावा भारत की महिला मुक्केबाज सुमन कुमारी को 48 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान की मफ्तुना मुसुरमोनोवा ने 3-2 से हराया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।