Browsing: अन्य खेल

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत के स्टार एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। पैरालंपिक इतिहास में निषाद कुमार ने ऊंची कूद श्रेणी में अपना दूसरा और भारत का सातवां पदक जीता। इस प्रतियोगिता में निषाद कुमार ने 2.04 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में ब्रॉन्ज जीत लिया है। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का पांचवां दिन है। इन खेलों में अभी तक भारत का अच्छा प्रदर्शन रहा है। तभी तो इन खेलों में आज भारत को पांचवें दिन करीब 10 मेडल मिल सकते हैं। अब तक इन खेलों में भारत के खाते में कुल 7 मेडल आ चुके हैं।

Paris Paralympics: भारतीय महिला पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक में तीन पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। इस बार इन खेलों में मोना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद अब वह मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन आर6 स्पर्धा और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन आर8 स्पर्धा में भाग लेंगी।

Paris Paralympics 2024: भारत की पैरा महिला एथलीट प्रीति पाल ने इतिहास रच दिया है। प्रीति पैरालंपिक के ट्रैक इवेंट में मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 में 100 मीटर टी35 इवेंट में तीसरे नंबर पर रहकर भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से हो चुकी है। इस बार इन पैरालंपिक 2024 के खेलों में तीसरे दिन भी भारत को कम से कम 4 पदक और आने की उम्मीद है। अब तक इन खेलों में भारत को 4 पदक मिल भी चुके है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत की पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी ने क्वालिफाइंग रैंकिंग राउंड में 720 में से 703 का स्कोर किया। वहीं रैंकिंग राउंड का 698 अंकों के साथ पिछला विश्व रिकॉर्ड ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पीटरसन के नाम था जिसको शीतल देवी ने तोड़ दिया। वहीं इस बार तुर्किये की ओजनूर गिर्डी ने 704 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज दूसरा दिन है। आज भारत की झोली में पहला पदक आ सकता है। भारत को यह पहला पदक शूटिंग में मिल सकता है। आज पैरा शूटिंग में भारत की महिला पैरा शूटर अवनि लेखरा मैदान में होंगी।

Bhagyashree Jadhav: आज से पेरिस पैरालंपिक 2024 के खेलों में भारत की शुरुआत हो रही है। इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में भारत की तरफ से भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल ध्वजवाहक रहेंगे। इस बार भारत की तरफ से इन खेलों में अब तक का सबसे बड़ा दल 84 एथलीट का भाग लेने वाला है। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड समेत 19 मेडल जीते थे।

Sheetal Devi: इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के कुल 84 एथलीट मेडल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस बार भारत की तरफ से तीरंदाज शीतल देवी भी इन खेलों में भाग लेने वाली है। इसके अलावा भारत की यह 17 वर्षीय महिला तीरंदाज शीतल देवी इस समय कम्पाउंड ओपन महिला वर्ग में वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी हैं।