एशेज दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी राइवलरी में से एक है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच यह साख की जंग होती है, जिसमें दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए अपनी पूरी जान झोंक देती हैं। इस बार सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाली है, जिसके लिए ज़ोरो-शोरो से तैयारी चल रही है।

इस सीरीज की हर एक गेंद काफी महत्वपूर्ण होती है। पहली गेंद से पहले तक जो भी बैंटर और बयानबाजी होती है वो ऑफ द फील्ड होती है, लेकिन इसके बाद फील्ड पर प्रदर्शन कर दिखाने की बारी आती है। पहली गेंद सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है क्योंकि वो सीरीज की टोन सेट कर सकती है।

साल 2021 में हुई एशेज में मिचेल स्टार्क ने इंग्लिश ओपनर रोरी बर्न्स को बोल्ड मार इंग्लैंड की सीरीज हार का सिलसिला शुरू किया था। वो उस गेंद से उभर ही नहीं पाए और बुरी तरह से सीरीज हार गए थे। तो चलिए जानते हैं कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से जितनी भी एशेज ऑस्ट्रेलिया में खेली गई हैं, उनके पहले मैच के पहले ओवर में किन गेंदबाजों ने विकेट लिया है।

ऑस्ट्रेलिया में एशेज के पहले मैच के पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज

3. मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) – agaisnt Rory Burns

Mitchell Starc
Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ऊपर साल 2021 की एशेज के पहले काफी सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन बड़े मैचों या सीरीज में वो सभी आलोचकों का मुंह बंद कर देते हैं। इस सीरीज से पहले उन्हें टीम से ड्रॉप करने की बात की जा रही थी, लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने उन पर भरोसा दिखाते हुए न सिर्फ प्लेइंग इलेवन में जगह दी बल्कि पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी भी दी। और वो अपने कप्तान के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरे।

उन्होंने पहली ही गेंद में इंग्लिश ओपनर रोरी बर्न्स को राउंड द लेग बोल्ड मारकर सीरीज जीत की कहानी लिख दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी।

2. बेन हिल्फेनहॉस (Ben Hilfenhaus) – agaisnt Andrew Strauss

Ben Hilfenhaus
Ben Hilfenhaus

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहॉस अपनी स्विंग और सीम के लिए जाने जाते थे। वो नई गेंद से और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते थे, क्योंकि वो लगातार एक ही टप्पा पकड़कर गेंद को इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों कराते थे। इसलिए उन्हें खेलना काफी मुश्किल होता था।

साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज के दौरान बेन ने इंग्लैंड के कप्तान एंड्रू स्ट्रॉस को आउट किया था। हिल्फेनहॉस ने शुरुआत तो अच्छी दी थी लेकिन काफी फ्लैट पिच होने की वजह से मैच ड्रॉ हो गया था। हालांकि सब कुछ सही होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज हार गई थी। उन्हें 3-1 से अपने घर में हार का सामना करना पड़ा था, जो उनकी एशेज में आखिरी सीरीज हार भी थी। उसके बाद से वो अपने घर में एक भी एशेज मुकाबला नहीं हारे हैं।

1. ट्रेवोर बेली (Trevor Bailey) – against Jack Moroney

Trevor Bailey
Trevor Bailey

साल 1950/51 की एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में आई हुई थी। इंग्लिश टीम सीरीज जीतने के लिए काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही थी। पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा था। पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ट्रेवोर बेली का सामना ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जैक मोरोनी कर रहे थे।

ट्रेवोर की धारदार गेंदबाजी का मोरोनी के पास कोई जवाब नहीं था और वो सीरीज के पहले ही ओवर को सर्वाइव नहीं कर पाए और चलते बने। उसके बाद भी इंग्लैंड की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था और सीरीज भी इंग्लिश टीम 4-1 से हार गई थी। ट्रेवोर पहले गेंदबाज बने थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज में पहले मैच के पहले ओवर में विकेट लिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version