Saturday, February 21

Ranji Trophy Elite 2025-26: भारत की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का 91वां फाइनल हबली, कर्नाटक में खेले जाने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी आधिकारिक घोषणा की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उत्तरी कर्नाटक का यह शहर इस बड़े मुकाबले की मेजबानी करेगा।

यह फाइनल 24 फरवरी से कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। दिन के अंत तक स्थल की औपचारिक पुष्टि होने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। कर्नाटक ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड के साथ ड्रॉ खेला, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई। वहीं जम्मू-कश्मीर ने कल्याणी में बंगाल को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में प्रवेश किया।

कर्नाटक की टीम फिर मार सकती बाजी

कर्नाटक का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। टीम 15 बार फाइनल में पहुंच चुकी है और आठ बार ट्रॉफी जीत चुकी है। पिछली बार 2015 में कर्नाटक ने तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता था। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है। हालांकि, कर्नाटक ने दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी चार मुकाबले जीते हैं।

केएससीए हबली क्रिकेट ग्राउंड दोहराया जा सकता है इतिहास

हबली का केएससीए हबली क्रिकेट ग्राउंड (KSCA Hubli Cricket Ground) इस सीजन की शुरुआत में भी चर्चा में रहा था, जब कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 185 रन से हराया था। रणजी ट्रॉफी फाइनल 2024 भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है। अब सभी की निगाहें आधिकारिक घोषणा के बाद मुकाबले पर टिकी हैं।

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देख सकते हैं?

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी रणजी ट्रॉफी के मुकाबलो का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री में उपलब्ध है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version