विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच पाकिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 64 रन से हार सामना करना पड़ा है। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस कड़ी में हम आपको अब तक टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाली भारतीय गेंदबाजों की पूरी लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन भारतीय महिला गेंदबाजों ने महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
3. प्रियंका रॉय (भारत बनाम पाकिस्तान, 5/16 , 2009)
महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाली भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में त्सिसरे नंबर पर स्पिनर गेंदबाज प्रियंका रॉय का नाम शामिल है। साल 2009 में पाकिस्तान के खिलफ खेले गए मैच में अपने 3.5 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च क्रेट हुए 5 विकेट झटकने का कारनामा किया था।
इस मैच में इनकी बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस रन को भारतीय टीम ने में 17.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर इस मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस साल फाइनल खिताबी मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था।
2. रेणुका सिंह (भारत बनाम इंग्लैंड, 5/15, 2023)
भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया हैं। साल 2023 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। रेणुका की शानदार गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 151/7 का स्कोर पर ही सिमट गयी थी।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 140/5 रन हुई बना पाई था, साथ इस मुकाबले टीम इंडिया को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
1. दीप्ति शर्मा ( भारत बनाम पाकिस्तान, 5/10, 2026)
इस लिस्ट में एक नया नाम साल 2026 में भारतीय महिला टीम के स्टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा का 14 जून को खेले गए मैच में पांच विकेट हॉल लिया है।
इस मैच में दीप्ति ने अपने 4 ओवर में 2.50 की इकॉनमी रेट से 10 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके हैं। इस मैच में पाकिस्तान की ओपनर को गुल फिरोजा (12 रन), आयशा जफर (12), आलिया रियाज (18), नाशरा संधु (4) और तास्मिया रूबाब (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/6 का स्कोर बनाया था। दीप्ति की फिरकी के सामने पाकिस्तानी की टीम मात्र 106 पर ऑलआउट हो गयी , इस मैच भारतीय टीम ने 64 जीत दर्ज की।







