Thursday, June 11

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेलते  हुए नहीं दिखेंगे। फैंस लंबे समय से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही इंजरी के कारण बाहर कर दिया गया। वहीं, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के खेलने पर भी अभी कोई निश्चित फैसला नहीं हुआ है। बीसीसीआई पहले ही इस मामले में कुछ शर्तें रख चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर जानकारी सामने आ सकती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। आईपीएल के फाइनल मैच में कोहली बैटिंग करते समय बीच-बीच में दौड़ने में थोड़ी दिक्कत महसूस कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने खेलना जारी रखा और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। उस समय यह नहीं लग रहा था कि उनकी चोट इतनी गंभीर होगी कि वे पूरी सीरीज से बाहर हो जाएंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज 13 जून से खेली जाएगी।

फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर मैदान में उतर सकते हैं रोहित और हार्दिक

इसके बाद अब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। बीसीसीआई की ओर से जब वनडे सीरीज का ऐलान किया गया था, तब उसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का नाम तो शामिल किया गया, लेकिन उनके आगे स्टार लगा दिया गया था। नीचे बीसीसीआई ने साफ लिखा था कि फिटनेस क्लियरेंस के मिलने के बाद, अगर वो फिट होते हैं तो उनको मैच में खेलने का मौका दिया जा सकता हैं।

कौन बन सकता है विराट कोहली का रिप्लेसमेंट?

विराट कोहली के वनडे सीरीज से बहार ये होने बाद ये सवाल फैंस के दिल में उठ रहा है कि उनका रिप्लेसमेंट कौन हो सकता है। इसके लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दावेदार  हैं।  जिसे भी उनकी जगह टीम में शामिल किया जाता है, उसके लिए बहुत अच्छा मौका होगा क्योंकि वो अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी दावेदारी भी पेश कर सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version