Wednesday, June 17

Australia women’s team central contracts for 2026-27: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के 2026-27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 18 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है, जिसमें कुछ नए चेहरों की एंट्री ने टीम में ताजगी और कॉम्पीटिशन दोनों को बढ़ा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा जारी इस लिस्ट में नियम के तहत 15 से 18 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट देने का नियम है, जिसे ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के साथ हुए समझौते (MOU) के बाद जरी किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का पूरा साल में व्यस्त शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया महिला नेशनल क्रिकेट टीम के लिए आने वाला साल बेहद अहम रहने वाला है। टीम को ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना है, जो इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसके अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरिज, जबकि श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के खिलाफ विदेशी दौरों पर भी टीम मैदान में उतरेगी।

इस बार तेज गेंदबाज क्लोए एंसवर्थ और लूसी हैमिल्टन को पहली बार केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जो उनके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम है। वहीं निकोला केरी ने हालिया श्रृंखला में बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी जगह बरकरार रखी है।

हालांकि, पिछले सत्र के मुकाबले कुछ बड़े नाम इस बार सूची से बाहर हो गए हैं। कप्तान एलिसा हीली सेवानिवृत्ति के कारण अनुबंध में शामिल नहीं हैं, जबकि टायला व्लेमिन्क और टेस फ्लिंटॉफ को भी मौका नहीं मिला। चयनकर्ता शॉन फ्लेग्लर ने कहा कि नए खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन का नतीजा है।

खिलाड़ियों को अपग्रेड का मौका भी मिलेगा

जो खिलाड़ी शुरुआती 18 में जगह नहीं बना पाए हैं, उनके लिए भी रास्ता खुला है। पूरे साल में अच्छा प्रदर्शन कर वे अपग्रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं। टेस्ट मैच के लिए 5 पॉइंट, जबकि ODI और T20 मैच के लिए 2-2 पॉइंट दिए जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने अनुभव और युवा प्रतिभा के संतुलन के साथ एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया है। आने वाले बड़े टूर्नामेंट और सीरीज को देखते हुए यह टीम एक बार फिर दुनिया में अपना दबदबा कायम रखने के लिए तैयार नजर आ रही है।

सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 पाने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

किम गार्थ, हीथर ग्राहम, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, क्लोए एन्सवर्थ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version