टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन काफ़ी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। अफ़गानिस्तान और साउथ अफ्रीका के मुकाबले ने तो रोमांच की सारी हदें पार दीं।
इस मैच में दो सुपर ओवर देखने को मिले जो कि टी20 क्रिकेट में बहुत रेयर ही देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में कितनी बार दो या उससे अधिक सुपर ओवर खेले गए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में खेले गए दो सुपर ओवर वाले मैच

इंडिया बनाम अफ़गानिस्तान (2024- बेंगलुरु)
टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार दो सुपर ओवर इंडिया और अफ़गानिस्तान के मैच में देखने को मिले थे। साल 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रोहित शर्मा के शतक और रिंकू सिंह के अर्धशतक के चलते 212 रन बनाए थे।
इसके जवाब में अफ़गानिस्तान की टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान और गुलबदीन नायब के अर्धशतकों के साथ-साथ मोहम्मद नबी की तेज़-तर्रार पारी के चलते मैच टाई हो गया था। अफ़गानिस्तान ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 16 रन लगा दिए। भारतीय टीम ने रोहित के दो छक्कों की मदद से एक बार फिर से मैच को टाई करा दिया और मुकाबला दूसरे सुपर ओवर में चला गया।
इंडिया ने फिर से पहले बल्लेबाज़ी की और इस बार फिर रोहित के 1 सिक्स की बदौलत 12 रन बनाने में सफल हुई। अगले सुपर ओवर में भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने गेंदबाज़ी का ज़िम्मा उठाया और 1 रन देकर ही दोनों विकेट ले लिए।
साउथ अफ्रीका और अफ़गानिस्तान के बीच 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में दो सुपर ओवर देखने को मिले। यह पहला मौका है जब इस टूर्नामेंट में दो बार सुपर ओवर हुए।
नीदरलैंड्स बनाम नेपाल (2025- ग्लास्गो )
यहीं नहीं टी20 इंटरनेशनल में एक, दो नहीं बल्कि 3 सुपर ओवर भी खेले जा चुके हैं। साल 2025 में नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच ग्लास्गो में खेले गए मैच में 3 सुपर ओवर देखने को मिले थे।
नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए और नेपाल ने भी आखिरी में 152 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। नेपाल ने पहले सुपर ओवर में कुशल भुरटेल के 18 रनों की बदौलत 19 रन बनाये। इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने भी मैक्स ओ डॉउड और माइकल लेविट के चलते स्कोर बराबर कर दिया।
दूसरे सुपर ओवर में एक बार फिर मैक्स और कप्तान स्कॉट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। नेपाल ने कप्तान रोहित के 2 बॉल में 7 और दीपेंद्र के 10 रनों की बदौलत मैच टाई करा दिया।
तीसरे सुपर ओवर में जच लिओन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 गेंदों के अंदर ही नेपाल के दोनों बल्लेबाजों को बिना रन बनाए छठा कर दिया और नीदरलैंड्स ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
साउथ अफ्रीका बनाम अफ़गानिस्तान (2026- अहमदाबाद)
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रेयान रिकलटन और क्विंटन डिकॉक के अर्धशतक की बदौलत 187 रन बनाए। इसके जवाब में अफ़गानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 42 गेंदों में 84 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा सा कर दिया था। लेकिन लगातार विकेट गिरने की वजह से मैच फंस गया।
आखिरी ओवर में अफ़गानिस्तान को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। रबाडा की पहली गेंद पर नूर कवर में कैच आउट हो गए लेकिन वो नो बॉल थी जिसके चलते वो बच गए। नूर ने अगली गेंद पर 6 मार दिया। रबाडा की अगली गेंद पर 2 रन लिए लेकिन ये फिर से नो बॉल थी।
अब अंतिम 3 गेंदों में जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। नूर ने अगली बॉल को लॉन्ग ऑफ की तरफ खेला और 2 रन लेने के प्रयास में फ़ज़लहक़ फ़ारूकी रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया।
अफ़गानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अज़मतुल्लाह की पारी के चलते 17 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से ब्रेविस और मिलर उतरे। ब्रेविस ने एक छक्का लगाया और आउट हो गए लेकिन स्टब्स ने पहले चौका और फिर लास्ट बॉल में सिक्स मारकर दोबारा मैच टाई करा दिया और सुपर ओवर हुआ।
इस बार स्टब्स ने पहली गेंद पर 6 से शुरुआत की और उसके बाद मिलर ने 2 छक्के और एक 4 मारकर 23 रन बनाए। इसके बाद अफ़गानिस्तान की टीम से मोहम्मद नबी खेलने उतरे और अंतिम 4 गेंदों में 24 रन चाहिए थे। गुरबाज़ ने 3 छक्के तो मारे लेकिन आखिरी गेंद पर वो आउट हो गए और अफ़गानिस्तान 4 रन से मैच हार गई।







