Women’s T20 World Cup: महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 12 जून से इंग्लैंड में होने वाली है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना पहला मैच 14 जून को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है।
इसके अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में कई टीमों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है। इसके अलावा आइए अब ऐसे में महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. इंग्लैंड- 213/5 बनाम पाकिस्तान : साल 2023 :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उनके नाम पर ही अभी तक महिला टी 20 विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड की महिला टीम ने यह स्कोर साल 2023 टी-20 विश्व कप के 19वें मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया था।

तब उस मैच में उन्होंने 5 विकेट खोकर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं उस मैच में इंग्लैंड की तरफ से नैट साइवर-ब्रंट (81*) और डैनी वायट-हॉज (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान महिला टीम अपने 9 विकेट के नुकसान पर केवल 99 रन ही बना पाई थी।
2. दक्षिण अफ्रीका- 195/3 बनाम थाईलैंड : साल 2020 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। इस अफ्रीकी महिला टीम ने यह कारनामा साल 2020 के टी-20 विश्व कप के ग्रुप-B के मैच में थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

तब उस मैच में अफ्रीकी महिला टीम की तरफ से लिजेल ली (101) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा बल्लेबाज सुने लूस (61) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में थाईलैंड की टीम 19.1 ओवर में ही केवल 92 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए उस मैच में प्रोटियाज महिला टीम को 113 रनों से जीत मिली थी।
3. भारत- 194/5 बनाम न्यूजीलैंड : साल 2018 :-
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2018 में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। तब उस टूर्नामेंट का यह सबसे बड़ा स्कोर भी साबित हुआ था। इस मैच में भारत की तरफ से हरमनप्रीत कौर ने केवल 51 गेंदों पर ही 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

जबकि इस मैच में उनके बल्ले से हमें 7 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में उनके अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज ने भी 59 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम 9 विकेट के नुकसान पर केवल 160 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए टीम इंडिया को उस मैच में 34 रनों से जीत मिली थी।
4. ऑस्ट्रेलिया- 191/4 बनाम आयरलैंड : साल 2014 :-
इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का नाम आता है। इसके अलावा टी-20 विश्व कप 2014 के 9वें मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग (126) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की महिला टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 78 रनों से जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







