साल 2023 के खत्म होने में सिर्फ चंद दिन ही बचे हैं। क्रिकेट के लिहाज से ये साल भारत के लिए काफी शानदार रहा। बावजूद इसके टीम इंडिया इस साल भी आईसीसी की एक भी ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाई। अगर बात करें पुरी टीम और खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की तो ये शानादार था। इस साल भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटो में नंबर वन बन गई। इसके अलावा भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी खासकर वनडे विश्वकप 2023 में शानदार रही।

शुभमन गिल बने रियल प्रिंस

भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल के ये साल किसी शानदार सपने से कम नहीं था। साल की शुरुआत में ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उनके बल्ले से 126 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके दौरान गिल ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके बाद वो एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेली हो।

यशस्वी ने एशिया कप में बिखेरा जलवा

इस साल एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस मुकाम तक भारत को पहुंचाने में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहद महत्वपूर्ण निभाई। नेपाल के खिलाफ हुए मुकाबले में जायसवाल ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों में 100 रन बनाए थे। गौरतलब है कि ये यशस्वी जायसवाल का टी-20 इंटरनेशनल में पहला शतक था। उन्होंने 21 साल की उम्र में ये शतक लगाया था।

ये रहा कुछ खास रिकॉर्ड

इस साल का विश्वकप 2023 भारत में ही खेला गया था और इसके लिए बीसीसीआई और आईसीसी ने शानदार इंतजाम किए थे। इस दौरान विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा, बुमराह और शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों का भी वनडे क्रिकेट पर ही ध्यान था, लेकिन इन सब से इतर टी-20 में सूर्यकुमार यादव, जायसवाल, गायकवाड़ और गिल ने शतक जड़े। ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब एक टीम के चार बल्लेबाजों ने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ा हो।

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL इतिहास के कुछ ऐसे रिकॉर्ड, जो अब तक नहीं टूटे

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version