Saturday, March 14

इन खिलाड़ियों ने T20I की एक पारी में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

टी20 क्रिकेट में अब काफी बदलाव आ गया है। इसमें बल्लेबाजों को अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए देखा जा रहा है। T20I क्रिकेट में बल्लेबाज शुरुआती ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने पड़ते हैं। इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताया जाएगा। ऐसे में उन टॉप 3 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस फॉर्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। IND vs NZ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल हो गया है।

3. अभिषेक शर्मा- 8 छक्के (नागपुर)

इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम मौजूद है। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने गेंदबाजों पर पूरी तरह हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 240.00 के स्ट्राइक रेट से 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए थे। अभिषेक की इस पारी के बदौलत भारतीय टीम ने यह मैच 48 रन से जीत लिया था।

2. किरोन पोलार्ड- 8 छक्के (ऑकलैंड)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज टीम के पूर्व बल्लेबाज किरोन पोलार्ड का नाम शामिल है। उन्होंने साल 2020 में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 छक्के लगाए थे। पोलार्ड ने इस पारी में 37 गेंदें खेलते हुए 202.70 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए WI की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे।

किरोन पोलार्ड की इस पारी के बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने 4 गेंद रहते हुए DLS मेथड से न्यूजीलैंड टीम को 5 विकेट से हरा दिया था।

1. रिचर्ड लेवी- 13 छक्के (हैमिलटन)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रिचर्ड लेवी का नाम मौजूद है। उन्होंने साल 2012 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 13 छक्के जड़े थे। लेवी ने 51 गेंदें खेलते हुए 229.41 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच को 24 गेंद रहते ही 8 विकेट से जीत लिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version