अब तक 3 कप्तान ODI और T20 World Cup दोनों का फाइनल हार चुके हैं।
क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही कप्तान ऐसा रहा है, जो वनडे (ODI) और टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) दोनों का चैंपियन रहा है। उनके अलावा, अन्य कोई भी कप्तान यह कारनामा नहीं कर सका है। क्रिकेट की दुनिया में कई कप्तान ऐसे भी रहे जिन्हें इनमें से कभी एक भी ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। कुछ कप्तान तो ऐसे भी हैं जो दोनों वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के बावजूद खिताब नहीं जीत सके।
क्रिकेट इतिहास में अब तक 3 कप्तान ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने ODI World Cup और T20 World Cup दोनों का फाइनल खेला, लेकिन उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस सूची में एक भी भारतीय कप्तान का नाम नहीं है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक एमएस धोनी ही वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल सके हैं और उन्होंने दोनों खिताब जीता।
3 कप्तान जो ODI और T20 World Cup दोनों का फाइनल हार चुके हैं
नीचे हम आपको उन 3 कप्तानों की जानकारी देने जा रहे हैं जो ODI और T20 World Cup दोनों का फाइनल हार चुके हैं।
#1. कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara):

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा ने लंबे समय तक श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने अपनी कप्तानी में श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2009 और वनडे वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन उन्हें दोनों ही बार एशियाई टीमों के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
बता दें कि, श्रीलंका को लॉर्ड्स में खेले गए T20 World Cup 2009 के फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, ODI World Cup 2011 में श्रीलंकाई टीम को मेजबान भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए फाइनल मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह से वह क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए थे, जिन्हें दोनों फॉर्मेट के वर्ल्ड कप फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी।
#2. महेला जयवर्धने (Mahela Jayawerdene)

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने अपने करियर में बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज काफी सफलता हासिल की थी, लेकिन वह कभी वनडे या टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सके। हालांकि, उनकी कप्तानी में श्रीलंका ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, लेकिन वहां उन्हें हार का मुँह देखना पड़ा था।
जयवर्धने की कप्तानी में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज में खेले गए ODI World Cup 2007 के फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी। ब्रिजटाउन में खेले गए उस मैच में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ DLS मेथड के जरिए 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनके घरेलू सरजमीं पर खेले गए T20 World Cup 2012 के फाइनल मुकाबले में उन्हें वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
#3. केन विलियमसन (Kane Williamson)

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन वर्तमान समय के सबसे अच्छे कप्तानों एवं खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने दुनिया भर में सफलता हासिल की और अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन वनडे और टी20 दोनों वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने के बावजूद वह कभी खिताब नहीं जीत सके।
केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में आयोजित हुए ODI World Cup 2019 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सुपर ओवर टाई होने पर बाउंड्री काउंट में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कीवी टीम ने उनकी कप्तानी में T20 World Cup 2021 के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी।







