Sunday, February 15

Batsman Who Dismissed on Duck on ODI Debut: भारत के तीन बड़े बल्लेबाज ऐसे हैं जो अपने पहले वनडे मैच में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। हालांकि, इनकी शुरुआत बहुत ही खराब रही थी, लेकिन आगे जाकर इन्होंने भारतीय क्रिकेट में बड़ी पहचान बनाई। ये बल्लेबाज पहले मैच में भले ही शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन बाद में वे गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हुए। आइए, इन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं:

1. सचिन तेंदुलकर – 1989

3-great-indian-batsmen-out-on-zero-on-their-debut
sachin tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ गुजरांवाला में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले मैच में वह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। सचिन तेंदुलकर इस मैच में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन वह शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 7 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने के बावजूद, सचिन तेंदुलकर ने आगे चलकर गेंदबाजों के लिए भारी खतरा बनकर, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18,426 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक भी लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 200* है। सचिन को आज भी क्रिकेट का भगवान कहा जाता है।

2. महेंद्र सिंह धोनी – 2005

3-great-indian-batsmen-out-on-zero-on-their-debut
MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में अपना पहला वनडे मैच खेला था। अपने डेब्यू मैच में वह बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए थे। धोनी इस मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, भारत ने यह मैच 11 रन से जीत लिया था। बाद में धोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को कई जीत दिलाई और वनडे करियर में 350 मैच खेलकर 10,773 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 183* है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में माही की अगुआई में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम किया।

3. सुरेश रैना – 2005

3-great-indian-batsmen-out-on-zero-on-their-debut
Suresh Raina

सुरेश रैना ने 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपना पहला वनडे मैच खेला था। अपने डेब्यू मैच में वह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। रैना को श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 3 विकेट से हराया था। हालांकि रैना की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन गए। सुरेश रैना ने अपने वनडे करियर में 226 मैच खेलकर 5,615 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 116* है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version