IND W vs AUS W: इस समय भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया देश के दौरे पर है। इसके चलते हुए अभी हाल ही में यहां पर खेली गई टी-20 सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया था। लेकिन अब आज 24 फरवरी से इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। आइए इससे पहले जानते हैं कि सीरीज के ये मैच कब-कब खेले जाएंगे और ये कितने बजे से शुरू होंगे।
आज 24 फरवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज :-

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वहीं इस वनडे सीरीज का पहला मैच आज 24 फरवरी को गाबा में खेला जाएगा।
That sweet taste of a series victory in Australia 😀
🎥 🗣️ #TeamIndia's T20I series win Down Under summed up by Shreyanka Patil, Arundhati Reddy, and Head Coach Amol Muzumdar 🙌 – By @mihirlee_58 #AUSvIND pic.twitter.com/jMsTRJFxzh
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 23, 2026
जबकि इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच आगामी 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा। इसके बाद फिर इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आगामी 1 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाने वाला है।
जानिए कितने बजे से शुरू होंगे ये मैच :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले लोकल समय के हिसाब से दोपहर 2.50 बजे शुरू होने वाले हैं। जबकि भारतीय समयानुसार ये सभी मैच सुबह 9.20 बजे से शुरू होने वाले हैं।
जानिए आप सभी कहां लाइव देख सकेंगे ये मैच :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को आप घर बैठे आराम से टीवी पर देख सकते हैं। क्यूंकि भारत में इस पूरी वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप सभी इसका लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के टीवी चैनल पर भी देख सकेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

