आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। उन्होंने इसके पहले ही अपनी टीम की ज़रूरतों को देखते हुए प्लेयर्स को रिटेन और रिलीज़ किया था। हालाँकि इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी ऑक्शन में मौजूद हैं जिनके ऊपर फ्रैंचाइज़ी दिल खोलकर पैसा खर्च सकती हैं और कुछ के ऊपर तो वे 20 करोड़ के ऊपर भी बोली लगा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से वो खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर 20 करोड़ तक बोली लग सकती है।
इन 3 खिलाडियों की ऑक्शन में लग सकती हैं 20 करोड़ की बोली
1. कैमरन ग्रीन (Cameron Green)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पिछले साल चोट के चलते मेगा ऑक्शन में उपलब्ध नहीं थे। हालाँकि इस बार वो पूरी तरह से फिट हैं और एशेज में गेंदबाज़ी भी शुरू कर दी है। उनकी बल्लेबाजी पर तो किसी को कोई संदेह नहीं है। यही नहीं, जो चीज उन्हें सबसे ख़ास बनाती है वो यह है कि वह टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर 7 तक किसी भी जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं और गेंदबाज़ी में भी 2–3 ओवर निकाल सकते हैं। उनकी फील्डिंग पर भी किसी को कोई संदेह नहीं है।
कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी रहने वाले हैं और वे ऋषभ पंत के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ग्रीन इस ऑक्शन में आसानी से 20 करोड़ के पार जा सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल को रिलीज़ कर दिया है और अब उन्हें एक ऑलराउंडर की ज़रूरत है, जिसके लिए वे कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं। उनके पास उन्हें खरीदने के लिए अच्छा-खासा पैसा है। उनका केकेआर में जाना लगभग निश्चित लग रहा है क्योंकि उनके पास सबसे बड़ा पर्स है। चेन्नई भी उन्हें लेने के लिए पूरी मशक्कत करेगी।
2. आंद्रे रसेल (Andre Russell)

टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स छोड़ने का फैसला किया था और अब वह लंबे समय के बाद ऑक्शन में आ रहे हैं। रसेल अभी भी काफी अच्छे खिलाड़ी हैं। वह अपने दम पर बल्लेबाजी से मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। हालाँकि केकेआर में उन्हें कुछ गेंदों के लिए ही भेजा जा रहा था और गेंदबाज़ी से भी वे काफी हैंडी हैं।
चेन्नई की टीम को एक फिनिशर की ज़रूरत है, इसलिए वे उन्हें ऑक्शन में लेने के लिए कोई भी कीमत देने को तैयार रहेंगी। वह सीएसके की टीम में बिल्कुल फिट बैठेंगे।

