आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रैंचाइज़ी मिनी ऑक्शन की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस सीजन कई फ्रैंचाइज़ी के पास बड़ी पर्स है। हर ऑक्शन में ऐसा जरूर होता है कि टीमों को स्पिन गेंदबाजों की जरूरत होती है। क्योंकि भारत में मैच खेले जाते हैं, जहाँ स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, ऐसे में जो भी मिडल ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करता है, वह ट्रॉफी जीतने की ओर अग्रसर हो जाता है।
चेन्नई और मुंबई इसलिए इतनी सफल हैं क्योंकि उनके पास हमेशा से अच्छे स्पिन गेंदबाज रहे हैं, जो बीच के ओवरों में मैच को चोक कर देते थे। तो चलिए जानते हैं कि इस ऑक्शन में किन स्पिन गेंदबाजों की लॉटरी लग सकती है।
1. रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi)

भारत के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई इस ऑक्शन में सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से हैं। वह पिछले कुछ समय तक टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट भी खेल रहे थे। हालाँकि उसके बाद उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसके चलते उन्हें पहले भारतीय टीम और अब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने रिलीज कर दिया है।
भले ही इस युवा लेग स्पिनर को रिलीज किया गया हो, लेकिन अभी भी उनकी मांग कम नहीं हुई है और कई टीमें ऐसी हैं जिन्हें स्पिन गेंदबाजों की जरूरत है। ऐसे में उनके पीछे कई फ्रैंचाइज़ी बोली लगा सकती हैं और उन्हें महंगा दाम भी मिल सकता है।
2. वनिंदू हसारंगा (Wanindu Hasaranga)

श्रीलंका के धाकड़ स्पिन गेंदबाज वनिंदू हसारंगा को राजस्थान रॉयल्स ने इस साल रिलीज कर दिया है। हसारंगा के साथ चोट का मसला रहता है, वरना वह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से हैं। वह अपने दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं, जिसके चलते वह आईपीएल में कई बार भारी-भरकम रकम में खरीदे जा चुके हैं।
इस बार भी वह अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। वह न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं, जिसके चलते वह कई फ्रैंचाइज़ी की टारगेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।
3. एडम जेम्पा (Adam Zampa)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में से हैं। वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में किसी भी फेज में गेम को बदलने का माद्दा रखते हैं। ऐसा वह साबित भी कर चुके हैं। इस ऑक्शन में भी टीमों के पास स्पिन गेंदबाजों की कमी है, जो मैच को कंट्रोल कर सकें, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल करने के लिए कोई भी रकम खर्च की जा सकती है।

