Most Run Outs In International Cricket: क्रिकेट में रन आउट होना बल्लेबाज के लिए सबसे दुखद पल होता है। कई बार बल्लेबाज बिना गेंद खेले ही रन आउट हो जाते है। क्रिकेट में रन आउट एक ऐसा तरीका है, जिसमें कभी-कभी बल्लेबाज की गलती न होने पर भी उसे मैदान छोड़ना पड़ता है। यहां हम उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए हैं। इस लिस्ट भारत के दिगज्ज़ बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ से लेकर पाकिस्तान के खिलाड़ी इंजमाम उल हक भी शामिल हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
1. राहुल द्रविड़- 53 बार
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस सूची में पहले स्थान पर हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए हैं। अपने करियर में द्रविड़ 40 बार वनडे और 13 बार टेस्ट मैचों में रन आउट हुए, यानी कुल 53 बार।
2. महेला जयवर्धने- 51 बार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 51 बार रन आउट हुए। इसमें 39 बार वनडे, 7 बार टेस्ट और 5 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं।
3. मारवन अटापट्टू- 48 बार
श्रीलंका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मारवन अटापट्टू इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कुल 48 बार रन आउट हुए। इसमें 41 बार वनडे और 7 बार टेस्ट मैच शामिल हैं।
4. रिकी पोंटिंग- 47 बार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कुल 47 बार रन आउट हुए। इसमें 31 बार वनडे, 15 बार टेस्ट और 1 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल है।
5. इंजमाम उल हक- 46 बार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कुल 46 बार रन आउट हुए। इसमें 40 बार वनडे और 6 बार टेस्ट मैच शामिल हैं।







